फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2022: दिवाली के दिन जरूर घर लाएं ये चीजें, धन संबंधी समस्याएं हो जाएंगी दूर

Mon, 24 Oct 2022 12:21 AM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 24 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2022: Bring These Things in House on Diwali, Diwali Ke Din Kya Kharidna Chahiye
Diwali 2022 - फोटो : Istock

Diwali 2022: सुख समृद्धि और खुशहाली के पर्व दिवाली को आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। इस बार 24 अक्तूबर के दिन दीपावली को उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। दिवाली पर्व 5 दिनों तक लगातार चलता है। दीपावली का त्योहार हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन पड़ता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यता कहती है कि इस दिन मां लक्ष्मी प्रगट हुई थी। दिवाली आने से काफी पहले ही बाजारों में चहल पहल बढ़ जाती है। ऐसे में लोग बड़े पैमाने पर तरह तरह की वस्तुओं की खरीदारी करते हैं। वहीं क्या आपको पता है कि दिवाली के दिन कुछ चीजों को भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। इन चीजों को खरीदना बेहद अशुभ माना गया है। वहीं इसके विपरीत आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें दिवाली के दिन खरीदने से धन संबंधी आपकी समस्याएं दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में -

Diwali 2022: Bring These Things in House on Diwali, Diwali Ke Din Kya Kharidna Chahiye
Diwali 2022 - फोटो : Istock

लक्ष्मी कुबेर की प्रतिमा

दिवाली के दिन आप लक्ष्मी कुबेर की प्रतिमा को खरीद सकते हैं। इसे खरीदकर आपको अपने घर के मुख्य दरवाजे पर लगाना होगा। मान्यता है कि ऐसा करने पर घर में पैसों की कभी कमी नहीं होगी। 
Diwali 2022: Bring These Things in House on Diwali, Diwali Ke Din Kya Kharidna Chahiye
Diwali 2022 - फोटो : Istock

मोरपंख

आप दिवाली के दिन अपने घर में मोरपंख भी ला सकते हैं। दिवाली के दिन घर में मोर पंख लगाने से सुख समृद्धि बढ़ती है। मोर पंख घर में लाने के बाद आपको इसे अपने काम के स्थान के दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना है। इससे आपके घर में पैसों से जुड़ी समस्या दूर हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2022: Bring These Things in House on Diwali, Diwali Ke Din Kya Kharidna Chahiye
Diwali 2022 - फोटो : Istock

धातु का कछुआ

दिवाली के दिन धातु से बना हुआ कछुआ खरीदना भी काफी शुभ माना गया है। अगर आप दिवाली के दिन इसे खरीदकर अपने घर में लाते हैं। ऐसे में घर के भीतर सुख, शांति और वैभव का वास होता है। 
विज्ञापन
Diwali 2022: Bring These Things in House on Diwali, Diwali Ke Din Kya Kharidna Chahiye
Diwali 2022 - फोटो : Istock

मिट्टी की सुराही या घड़ा

दिवाली के दिन आप मिट्टी की सुराही या घड़ा भी खरीद सकते हैं। इसे खरीदने के बाद आपको इसे उत्तर दिशा में रखना है। इससे घर में धन संबंधी सभी समस्याएं दूर जाएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed