फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali Celebration Ideas: दिवाली पर छुट्टी नहीं मिल रही तो इन टिप्स को अपनाकर त्योहार को बनाएं खास और यादगार

Sat, 22 Oct 2022 05:53 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 22 Oct 2022 05:53 PM IST
विज्ञापन
Diwali Celebration Ideas 2022 Not Getting Festival Holiday in Diwali Office Celebration in Hindi
छुट्टी न मिलने पर दिवाली कैसे मनाएं - फोटो : Istock

Diwali Celebration Ideas 2022 : दिवाली का त्योहार आ गया है। सभी दिवाली को लेकर उत्साह में होते हैं और पहले से त्योहार की तैयारी करने लगते हैं। कोरोना काल के बाद इस साल दिवाली को बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। हालांकि कई दफ्तरों में लंबे समय से जारी वर्क फ्रॉम होम कल्चर खत्म होने के कारण कर्मचारियों को दिवाली की छुट्टी पर घर जाने का मौका नहीं मिल पा रहा। कई दफ्तरों में दिवाली पर एक दिन की छुट्टी है या फिर छुट्टी मिल ही नहीं रही। ऐसे में जो लोग अपने घर से दूर किसी दूसरे शहर में नौकरी कर रहे हैं, उसके लिए परिवार के साथ दिवाली का पर्व मनाना मुश्किल है। अगर आपको भी दिवाली में छुट्टी नहीं मिल रही तो कुछ आसान से तरीके अपनाकर आप दीपावली में अकेलेपन को दूर कर सकते है। परिवार या घर से दूर होने वाले लोग इस तरह से मनाएं दीपावली का पर्व खास।

Diwali Celebration Ideas 2022 Not Getting Festival Holiday in Diwali Office Celebration in Hindi
दफ्तर में मनाएं दिवाली खास  - फोटो : istock

दफ्तर में मनाएं दिवाली खास 

दिवाली पर छुट्टी न होने पर दफ्तर में ही त्योहार को खास मना सकते हैं। दफ्तर में सहकर्मचारियों के साथ मिलकर दिवाली पार्टी कर सकते हैं। अपने वर्क प्लेस या डेस्क को सजाएं। खास लंच या डिनर की योजना बनाकर सहकर्मियों के साथ इसका लुत्फ उठाएं। दफ्तर में दिवाली की कुछ खास एक्टिविटी में शामिल हो सकते हैं। एथनिक कपड़ों को अपनाकर त्योहार के मौके पर दफ्तर में अलग माहौल बनाने की कोशिश कर सकते हैं।

Diwali Celebration Ideas 2022 Not Getting Festival Holiday in Diwali Office Celebration in Hindi
घर को सजाएं  - फोटो : Istock

घर को सजाएं 

किसी दूसरे शहर में नौकरी करते हैं और दिवाली की छुट्टी न मिलने के कारण घर वापस नहीं जा पाए तो जहां आप रहते हैं, उसे ही लाइट्स के जरिए सजा लें। किसी हाॅस्टल, पीजी या कमरा किराए पर लेकर रहते हैं तो उसे भी सजा सकते हैं। गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करके पूजा कर सकते हैं। फ्लैट मेट या अन्य दोस्तों को घर पर दिवाली पूजा और पार्टी के लिए आमंत्रित कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali Celebration Ideas 2022 Not Getting Festival Holiday in Diwali Office Celebration in Hindi
दोस्तों के साथ दिवाली मनाएं - फोटो : istock

दोस्तों के साथ दिवाली मनाएं

दफ्तर से छुट्टी न मिल पाने के कारण इस बार अगर आप दिवाली के मौके पर घर नहीं जा पा रहे तो अपने दोस्तों या साथी कर्मचारियों के साथ मिलकर त्योहार मनाएं। पीजी या किराए पर कमरा लेकर रहते हैं तो आसपास रहने वाले साथियों के साथ मिलकर घर पर पूजा कर सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी मंदिर जा सकते हैं। पार्टी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Diwali Celebration Ideas 2022 Not Getting Festival Holiday in Diwali Office Celebration in Hindi
वीडियो काॅल पर मनाएं दिवाली - फोटो : istock
परिवार से करें वीडियो काॅल पर बात

घर और परिवार से दूर हैं तो उन्हें दिवाली के दिन या पूजा के वक्त वीडियो काॅल करके बात करें। परिवार को आपकी कमी महसूस न होने दें। त्योहार के लिए अच्छे से तैयार होकर सबको फोन पर शुभकामनाएं दें और साथ ही अपनी सेल्फी भेजें। 

Diwali Shopping Tips: दिवाली की खरीदारी करते समय भूल से भी न करें ये गलतियां, हो सकते हैं कंगाल

Happy Bhai Dooj 2022 Wishes: इन प्यार भरे संदेशों को भेजकर दोस्तों और रिश्तेदारों को दें भाई दूज की शुभकामनाएं    
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed