Diwali 2020: दिवाली के 5 दिनों में लड़कियां इन 5 ड्रेसेस को करें कैरी, सब करेंगे तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतरेस
धनतेरस के दिन घर पर देवी लक्ष्मी, कुबेर, चिकित्सा के देव धनवंतरि और घर में लाई गई नई वस्तु का पूजन होता है। यह काम घर की लड़कियों द्वारा ही किये जाते हैं तो धनतरेस के दिन आप पारंपरिक लुक वाला प्लाजो और कुर्ता पहनें। लाल, पीला, हरा, नारंगी आदि चटक रंगों का कुर्ता पहनें, उसके नीचे क्रीम, सफेद, सुनहरा एवं किसी कॉन्ट्रास्ट रंग का प्लाजो भी पहन सकते हैं। कुर्ते के मेचिंग के रंग की ही छोटी बिंदी भी लगाएं।
रुपचौदस
रुपचौदस के दिन सर्वप्रथम तो आप सवेरे जल्दी उठकर उबटन लगाकर स्नान करें, उसके बाद आप कोई घेर वाला फुल लेंथ स्कर्ट पहन सकते हैं। इस घाघरे को आप कुर्ते या टॉप के साथ पेयर करें। ध्यान रखें कि कुर्ते/टॉप का रंग हल्का हो और घेर वाले स्कर्ट का रंग डार्क हो। कानों में सिल्वर मेटल के इयररिंग्स पहनें और पैर में पतली सी पायल पहनें। एकदम पारंपरिक लुक के लिए पैरों में आल्ता भी लगा सकते हैं।
इस पांच दिवसीय प्रकाशोत्सव में तीसरा दिन सबसे महत्वपूर्ण होता है। कहते हैं इस दिन पूजन के समय देवी लक्ष्मी साक्षात घर में आती हैं इसलिए बहुत जरूरी है कि अच्छे से सज-धजकर विष्णुप्रिया का स्वागत करें। पूजन के दौरान लहंगा या साड़ी पहनें। यदि साड़ी पहन रही हैं तो कोशिश करें कि प्लेन साड़ी के साथ हैवी ब्लाऊज पेयर करें। इन दिनों ये लुक ट्रेंड में है।
गोवर्धन पूजा
इस दिन गाय की पूजा की जाती है, साथ ही अधिकतर लोग दिवाली मिलन समारोह में भी शामिल होते हैं। इस दिन आप वर्क वाला सूट पहन सकती हैं। इससे त्योहार वाला फील भी बना रहेगा और लुक भी दिवाली के अनुसार होगा। सूट में लॉन्ग कुर्ती को एंकल लैंथ पेंट या सलवार के साथ पेयर करें और दुपट्टा डालें। पैरों में मोजड़ी या हील वाली सैंडल पहनें।