{"_id":"69bce81e035e1849cf03a75f","slug":"eid-ul-fitr-aaj-eid-hai-ya-kal-2026-date-in-india-20-and-21-march-2026-03-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Is Today Eid 2026: आज ईद है या कल, भारत में कब मनाया जाएगा जश्न?","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Is Today Eid 2026: आज ईद है या कल, भारत में कब मनाया जाएगा जश्न?
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shivani Awasthi
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:54 AM IST
सार
20 Ya 21 March Eid Kab Hai? 20 मार्च 2026 को केरल और कुछ देशों में ईद मनाई जा रही है, जबकि भारत के अधिकांश हिस्सों में चांद दिखने के आधार पर 21 मार्च 2026 को ईद मनाई जाएगी।
Eid Kab Hai Date 20 Or 21 March 2026: ईद-उल-फितर इस्लाम धर्म का सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इसे पूरे महीने रमज़ान के रोजे रखने के बाद मनाया जाता है। इस दिन लोग नमाज अदा करते हैं, एक-दूसरे को गले लगाकर ईद मुबारक कहते हैं और मीठी सेवइयां बांटते हैं। लेकिन हर साल एक सवाल लोगों के मन में जरूर आता है, आखिर भारत और सऊदी अरब में ईद अलग-अलग दिन क्यों होती है?
इस साल भी यही देखने को मिल रहा है कि सऊदी अरब में ईद जिस दिन मनाई जा रही है, भारत में उसके अगले दिन ईद है। इसका कारण चांद का अलग-अलग समय पर दिखना है, जो भौगोलिक स्थिति और इस्लामिक चंद्र कैलेंडर पर निर्भर करता है। आइए जानते हैं कि भारत में इस साल ईद कब है, 20 या 21 मार्च को। और अलग-अलग देशों में ईद अलग अलग दिन मनाने की क्या वजह है।
Trending Videos
2 of 5
Happy Eid ul Fitr
- फोटो : Adobe stock
चांद दिखने पर तय होती है ईद
ईद की तारीख किसी फिक्स कैलेंडर से नहीं, बल्कि चांद दिखने पर तय होती है। रमज़ान के 29 या 30 रोज़ों के बाद नया चांद देखा जाता है। अगर चांद दिख गया तो अगले दिन ईद मनाई जाती है। अगर चांद नहीं दिखा तो एक दिन और रोजा रखकर फिर ईद मनाते हैं। इसलिए हर जगह ईद की तारीख अलग हो सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
ईद की तैयारियां
- फोटो : PTI
सऊदी अरब और भारत में अलग-अलग दिन क्यों मनती है ईद?
सऊदी अरब, भारत के मुकाबले पश्चिम दिशा में स्थित है। इसका असर ऐसे पड़ता है कि वहां सूरज भारत से देर से डूबता है। चांद देखने के लिए ज्यादा समय मिलता है। इसलिए चांद पहले नजर आ जाता है। यही वजह है कि सऊदी में अक्सर ईद एक दिन पहले हो जाती है
4 of 5
ईद की तैयारियां
- फोटो : PTI
हर साल क्यों बदल जाती है ईद की तारीख?
इस्लामिक कैलेंडर चंद्रमा (Lunar Calendar) पर आधारित होता है। यह अंग्रेजी कैलेंडर से करीब 11 दिन छोटा होता है, इसलिए हर साल ईद की तारीख बदल जाती है। ईद कभी मार्च तो कभी अप्रैल में पड़ती है यानी हर साल अलग दिन पर ईद मनाई जाती है। यही कारण है कि दुनिया के अलग-अलग देशों में भी एक दिन का अंतर दिखता है
विज्ञापन
5 of 5
ईद की तैयारियां
- फोटो : PTI
20 या 21 मार्च, भारत में इस साल ईद कब है?
सऊदी अरब में ईद आज मनाई जा रही है। लेकिन भारत में ईद आज नहीं, बल्कि कल मनाई जाएगी। यानी इस साल भारत में ईद 21 मार्च 2026 को मनाई जा रही है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।