फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Elvish Yadav: करोड़ों की गाड़ियां और दुबई में आलीशान घर, जानिए कितने अमीर हैं एल्विश यादव

Thu, 14 Sep 2023 01:50 PM IST
मेघा कुमारी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 14 Sep 2023 01:50 PM IST
विज्ञापन
Elvish Yadav New house Cars worth crores and luxurious house in Dubai know how rich is Elvish Yadav
Elvish Yadav - फोटो : social media

Elvish Yadav Lifestyle: 14 सितंबर 1997 के दिन गुरुग्राम में जन्मे एल्विश यादव किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह  सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। एल्विश यादव ने पहले यूट्यूब पर चैनल बनाकर लोगों का दिल जीता। फिर बिग बॉस ओटीटी 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के साथ-साथ शो जीतकर लोगों के दिलों में जगह बनाई। शो से बाहर आने पर एल्विश यादव की फैन फॉलोइंग में चार चांद लग गए। हालांकि, सोशल मीडिया पर वह पहले से ही मशहूर थे लेकिन बिग बॉस ओटीटी 2 के बाद से उनके चाहने वालों की संख्या में भारी इजाफा हुआ। उनके फैंस व्लॉग और उनकी वीडियों का इंतजार करते हैं।



खास बात ये है कि, अब एल्विश यादव को गानों से लेकर फिल्मों तक के ऑफर आने लगे हैं। वहीं एल्विश यादव को लग्जरी लाइफ जीने के लिए भी जाना जाता है। उन्हें महंगी गाड़ियों का भी काफी शौक है। वह अपना बर्थडे मनाने के लिए दुबई पहुंच गए हैं। उनके जन्मदिन के खास दिन पर हम आपको एल्विश यादव की जिंदगी के चंद पन्नों से रूबरू करा रहे हैं।

Elvish Yadav New house Cars worth crores and luxurious house in Dubai know how rich is Elvish Yadav
Elvish Yadav - फोटो : Social Media
कौन हैं एल्विश यादव?

एल्विश यादव एक मशहूर यूटूबर हैं। वह यूट्यूब चैनल पर कॉमेडी वीडियो बनाकर लोगों का दिल जीतते हैं। उनके यूट्यूब पर 14.2 मिलियन के करीब सब्सक्राइबर हैं। 29 अप्रैल 2016 में उन्होंने यूट्यूब की दुनिया में पहला कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने बिग बॉस ओटीटी-2 का विनर बनकर एक बड़ी मिसाल कायम कर दी है। एल्विश ने इतिहास रचने के साथ शो का मौसम ही बदल डाला। 

Elvish Yadav New house Cars worth crores and luxurious house in Dubai know how rich is Elvish Yadav
Elvish Yadav - फोटो : Social Media
परिवार के साथ समय बिताना है पसंद

एल्विश यादव को अपने परिवार के साथ समय बिताना अधिक पसंद है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर परिवार के साथ वाली वीडियो साझा करते हैं, जिनमें वह अपनी मां सुषमा यादव और पिता राम अवतार यादव के साथ नजर आते हैं। इसके अलावा वह अपने भाई-बहनों के साथ भी मस्ती करते हुए नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Elvish Yadav New house Cars worth crores and luxurious house in Dubai know how rich is Elvish Yadav
Elvish Yadav - फोटो : Social Media
दुबई में खरीदा आलीशान घर

एल्विश यादव ने दुबई में एक आलीशान घर खरीदा है। उन्होंने अपने चैनल पर व्लॉग बनाकर इस जानकारी को साझा किया है। एल्विश यादव ने दुबई वाले घर पहुंचते ही होम टूर कराया। इस दौरान सबसे पहले वे अपने फर्स्ट फ्लोर का टूर कराते हैं जिसमें बड़ा सा लिविंग रूम है। वे अपनी ओपन किचन दिखाते हैं और फिर एक-एक कर कमरों और बाथरूम का टूर कराते हैं। बता दें, इतनी कम उम्र में एल्विश यादव ने कई उपलब्धियां अपने नाम की हैं। ऐसे में दुबई में घर खरीदकर उन्होंने एक और उड़ान भरी हैं। 

 

विज्ञापन
Elvish Yadav New house Cars worth crores and luxurious house in Dubai know how rich is Elvish Yadav
Elvish Yadav - फोटो : Social Media
एल्विश यादव का कार कलेक्शन

आपको बता दें, एल्विश यादव को व्लोगिंग के अलावा गाड़ियों का भी शौक है। उनके गैराज में गाड़ियों का कलेक्शन है। उनके कलेक्शन में Porsche 718 Boxster, Hyundai Verna और टोयोटा फॉर्चूनर जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं। Porsche 718 Boxster की कीमत 1.41 करोड़ रुपये हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed