फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: इमरान हाशमी एक फिल्म से करते हैं मोटी कमाई, जानिए बॉलीवुड के सीरियल किसर की कुल संपत्ति

Thu, 24 Mar 2022 11:48 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 24 Mar 2022 11:48 AM IST
विज्ञापन
Celebrity Lifestyle Bollywood Serial Kisser Emraan Hashmi Net Worth
इमरान हाशमी लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/therealemraan

बॉलीवुड में सीरियल किसर की छवि के साथ मशहूर इमरान हाशमी का आज जन्मदिन है। इमरान हाशमी का जन्म मुंबई में 24 मार्च 1979 को हुआ था। इमरान हाशमी एक फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं। उनकी दादी अपने जमाने की अदाकारा थीं। इमरान हाशमी निर्देशक-निर्माता महेश भट्ट और मोहित सूरी के रिश्तेदार हैं। इमरान ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'राज' से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की। जिसके बाद उन्हें बतौर हीरो पहला ब्रेक मिला फिल्म 'फुटपाथ' से। मल्लिका शेरावत के साथ आई उनकी फिल्म मर्डर ने इमरान हाशमी को बॉलीवुड का किसिंग बाॅय बना दिया। हालांकि फिल्मों से बाहर इमरान हाशमी का नाम कभी भी किसी अभिनेत्री के साथ नहीं जुड़ा। फिल्मों में उनके रोल और छवि से अलग इमरान हाशमी एक फैमिली मैन हैं। कॉलेज के दिनों में उन्हें परवीन साहनी से प्यार हुआ और दोनों ने लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद शादी कर ली। उनका एक बेटा भी है। इमरान हाशमी की निजी जिंदगी, लाइफस्टाइल, कार कलेक्शन, घर और संपत्ति के बारे में कम ही लोग जानते होंगे। इमरान हाशमी के जन्मदिन पर जानिए उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल और नेट वर्थ के बारे में।

Celebrity Lifestyle Bollywood Serial Kisser Emraan Hashmi Net Worth
इमरान हाशमी लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/therealemraan

इमरान हाशमी का बॉलीवुड बैकग्राउंड

एक्टर इमरान हाशमी की दादी मेहर बानो मोहम्मद अली अपने दौर की मशहूर अभिनेत्री थीं। उनके पहले पति पत्रकार सय्यद शौकत हाशमी से उन्हें अनवर नाम का बेटा था। विभाजन के बाद शौकत हाशमी पाकिस्तान चले गए तो मेहर बानो ने निर्माता निर्देशक भगवान दास वर्म से शादी कर दी। अनवर हाशमी इमरान हाशमी के पिता है। वहीं उनकी मां का नाम माहेरा हाशमी है। महेश भट्ट और मुकेश भट्ट की मां इमरान हाशमी की दादी मेहर बानो की बहन थीं। इमरान आलिया भट्ट के कजिन हैं।

Celebrity Lifestyle Bollywood Serial Kisser Emraan Hashmi Net Worth
इमरान हाशमी लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/therealemraan

इमरान हाशमी का कार कलेक्शन

एक्टर इमरान हाशमी को महंगी गाड़ियों का शौक है। उनके पास लग्जरी कारों का कलेक्शन है, जिसमें रोल्स रॉयस, लेम्बोर्गिनी जैसी गाड़ियां हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebrity Lifestyle Bollywood Serial Kisser Emraan Hashmi Net Worth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इमरान हाशमी को घड़ियों का शौक

अभिनेता ने बताया था कि उन्हें घड़ियों का भी शौक है। इमरान के पास ब्रांडेड और महंगी गाड़ियों का शानदार कलेक्शन है। जिसमें ओमेगा, राडो, कार्टियार, रोलेक्स, फ्रांस ब्रांड की लिमिटेड एडिशन वॉच, पियाजे, येगर ल कोचर, ब्रॉगे और ऑडेमार्स पीगे जैसे ब्रांड्स शामिल हैं।

विज्ञापन
Celebrity Lifestyle Bollywood Serial Kisser Emraan Hashmi Net Worth
इमरान हाशमी लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/therealemraan

इमरान हाशमी का आलीशान घर

बहुत ही लग्जरी लाइफ जीने वाले इमरान खान मुंबई में एक आलीशान घर में रहते हैं। इमरान के इस लग्जरी घर की कीमत करीब 16 करोड़ रुपये है। वहीं देश भर में उनकी कई रियल इस्टेट प्रॉपर्टी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed