फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों को तो हर कोई जानता है। फिल्मों में उनके काम, उनकी खूबसूरती, फैशन और लटके-झटके के फैंस दीवाने होते हैं लेकिन पर्दे के पीछे उन्हें जो डांस मूव सिखाते हैं, जिसपर हाॅल में सीटियां बजती हैं, वह एक कोरियोग्राफर करता है। फराह खान बॉलीवुड की जानी मानी कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता-निर्देशक हैं। उन्होंने अपने काम से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। फराह खान ने जिन गानों को कोरियोग्राफी दी, वह काफी हिट रहे। उनकी कोरियोग्राफी स्टाइल को हर कोई पसंद करता है। कई बड़े एक्टर-एक्ट्रेस के साथ उन्होंने काम किया है। आज फराह खान का जन्मदिन हैं। फराह खान का जन्म 9 जनवरी 1965 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था। फराह ने डांसर, कोरियोग्राफर, फिल्म अभिनेत्री, टेलीविजन होस्ट, फिल्म राइटर, निर्देशक और निर्माता के तौर पर काम किया है। उनकी गिनती इंडस्ट्री की अमीर महिलाओं में होती है। चलिए जानते हैं कि बॉलीवुड में बड़ा मुकाम हासिल कर चुकीं फराह खान कितने करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं? फराह खान की कमाई, बंगला और कार कलेक्शन के बारे में जानें सबकुछ।
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: अभिनेत्रियों से भी ज्यादा फीस लेती हैं फराह खान, जानिए इनकी नेटवर्थ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फराह खान की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फराह खान की कुल संपत्ति लगभग 10 मिलियन डॉलर है। भारतीय रुपये में इसकी कीमत करीब 75 करोड़ रुपये है। फराह खान एक फिल्म में कोरियोग्राफी के लिए 10 से 15 करोड़ रुपये तक लेती हैं, जो किसी अभिनेत्री की कमाई से भी ज्यादा है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में एक गाने को कोरियोग्राफ करने के लिए फराह 20 से 30 लाख रुपये तक लेती हैं।
फराह खान की कमाई का जरिया
वैसे तो फराह खान कोरियोग्राफी से ही मोटी कमाई कर लेती हैं। हालांकि इसके अलावा फराह खान फिल्म निर्माता और निर्देशक भी हैं। उनकी कमाई फिल्म प्रोड्यूस करने से भी हो जाती हैं। फराह और उनके पति अपने तीनों बच्चों के नाम से एक कंपनी भी चला रहे हैं, जिसका नाम थ्रीस कंपनी है। टीवी शो और एंडोर्समेंट के जरिए भी फराह की कमाई हो जाती है।
फराह खान का कार कलेक्शन
वैसे तो फराह खान की लाइफस्टाइल किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं, वहीं उनके शौक भी महंगे हैं। फराह खान के पास दो लग्जरी और महंगी गाड़ियां हैं। फराह खान के कार कलेक्शन में मर्सिडीज और हुंडई कार शामिल हैं। दोनों की कीमत मिलाकर करोड़ों में है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फराह को दोनों कारें उनके दोस्त और बाॅलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने गिफ्ट में दी है।
फराह खान का आलीशान घर
कोरियोग्राफर फराह खान अपने पति और बच्चों के साथ मुंबई के पाॅश इलाके जुहू में रहती हैं। अंदर से उनका घर बहुत ही आलीशान है। जिसमें बड़ा लिविंग एरिया, कंफर्टेबल सोफे, बुक सेल्फ, बच्चों का खूबसूरत रूम और एक शानदार बालकनी है, जो चारों तरफ से शीशे के वाॅल से बंद है। वहां से मुंबई का पूरा नजारा दिखता है।