फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फादर्स डे 2018: जानें कैसे हुई इस खास दिन की शुरुआत

Sun, 17 Jun 2018 12:30 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 17 Jun 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
Father's Day 2018: why is fathers day celebrated on 17th June
माना की इस दुनिया में सबसे बड़ा दर्जा एक मां का होता है पर इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि एक बच्चे को बड़ा और सभ्य बनाने में उसके पिता का कोई रोल नहीं होता। बच्चे को एक खरोच भी लग जाए तो जितना दर्द एक मां महसूस करती होगी उतना ही दर्द एक पिता भी महसूस करता है। वो अलग बात है एक पिता होने के नाते उसकी परवाह, उसके आंसू दिखते नहीं हैं। जल्द ही फादर्स डे आने वाला है। ऐसे में जानते हैं इस खास दिन की शुरुआत कैसे और कहां से हुई। 
Father's Day 2018: why is fathers day celebrated on 17th June
फादर्स डे हर साल दुनिया भर में सभी पिता को सम्मान देने के लिए जून के तीसरे रविवार को सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल यह 17 जून को मनाया जाएगा। फादर्स डे सर्वप्रथम 19 जून 1910 को वाशिंगटन में मनाया गया। साल 2017 में फादर्स-डे के 107 साल पूरे हो गए। इसके पीछे भी एक रोचक कहानी है- सोनेरा डोड की।
Father's Day 2018: why is fathers day celebrated on 17th June
सबसे पहला आधिकारिक फादर्स डे 19 जून, 1910 को वाशिंगटन के स्पोकेन शहर में मनाया गया। दरअसल सोनोरा की मां की मृत्यु के बाद उनके पिता ने ही अकेले रहकर उनकी अच्छे से परवरिश की। एक दिन सोनोरा के दिल में ख्याल आया कि मदर्स डे की तरह आखिर एक दिन पिता के नाम क्यों नहीं हो सकता? बस फिर क्या था अपने पिता को सम्मान देने के लिए सोनोरा ने 19 जून 1910 को पहली बार फादर्स डे मनाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Father's Day 2018: why is fathers day celebrated on 17th June
इसके बाद साल 1916 में अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने इस दिवस को मनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। फिर 1924 में राष्ट्रपति कैल्विन कुलिज ने इसे राष्ट्रीय आयोजन घोषित किया। 
 
विज्ञापन
Father's Day 2018: why is fathers day celebrated on 17th June
इसके बाद 1966 में पहली बार राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन ने इसे जून के तीसरे रविवार को मनाए जाने का फैसला किया। जो कि 1972 में राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन द्वारा नियमित अवकाश के रूप में घोषित किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed