फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Father's Day 2022: सबसे पहली बार किसने मनाया था फादर्स डे? जानें क्यों और कब हुई इस दिन की शुरुआत

Sun, 19 Jun 2022 01:36 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 19 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Father's Day 2022 Date History Significance And Importance In Hindi 
फादर्स डे 2022 - फोटो : amar ujala

Father's Day 2022: कहते है कि दुनिया में मां और बच्चे का रिश्ता सबसे बड़ा होता है। मां बच्चे को जन्म देती है, उसे बड़ा करती है। लेकिन एक पिता बच्चे को सभ्य बनाने के साथ ही उसके भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभाता है। बच्चे के जीवन में पिता का रोल मां जितना ही है। पिता त्याग और समर्पण का उदाहरण है। एक पिता ही बच्चे को समाज की हर बुराई से बचाता है। पिता बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए खुद संघर्ष करते हैं। उनके भविष्य को संवारने के लिए दिशा निर्देशन करते हैं। मां तो मातृत्व न्योछावर कर देती है लेकिन बच्चे को सही मार्ग दिखाने के लिए पिता को कठोर बनना पड़ता है। पिता अक्सर बच्चे के प्रति उस तरह का प्यार जता नहीं पाते, जैसे मां जताती हैं लेकिन बिना दिखाए या जताए जीवन भर की खुशियां बच्चे को देने का काम एक पिता ही कर सकता है। पिता के इसी प्रेम, त्याग को सम्मान देने के लिए दुनिया के तमाम देशों में फादर्स डे मनाया जाता है। चलिए जानते हैं फादर्स डे कब हैं, कैसे और कब से इसे मनाने की शुरुआत हुई।

Father's Day 2022 Date History Significance And Importance In Hindi 
Happy Father's Day 2022 - फोटो : Istock

कब है फादर्स डे?

दुनियाभर के सभी पिता को सम्मान देने के लिए हर साल फादर्स डे मनाया जाता है। जून के तीसरे रविवार के दिन फादर्स डे मनाने की परंपरा है। इस साल 19 जून 2022 को फादर्स डे मनाया जाएगा। इस दिन को मनाने की शुरुआत 1910 से हुई थी।

Father's Day 2022 Date History Significance And Importance In Hindi 
फादर्स डे 2022 - फोटो : Pixabay

कब और कहां मनाया गया पहला फादर्स डे?

फादर्स डे मनाने की शुरुआत 19 जून 1910 से हुई थी। वाशिंगटन के स्पोकेन शहर में पहली बार फादर्स डे मनाया गया था। पिता को सम्मान देने के लिए इस दिन की शुरुआत एक बेटी ने की। वाशिंगटन में रहने वाली इस बेटी के लिए उनके पिता मां से भी बढ़कर थे। फादर्स डे को मनाने के पीछे एक बेटी और पिता के प्यार की रोचक कहानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Father's Day 2022 Date History Significance And Importance In Hindi 
फादर्स डे 2022 - फोटो : SELF

क्यों हुई फादर्स डे मनाने की शुरुआत?

वाशिंगटन में रहने वाली सोनोरा नाम की लड़की की मां के निधन के बाद पिता ने ही अकेले उनकी परवरिश की। पिता ने एक मां की तरह बेटी को प्यार दिया तो एक पिता की तरह उसकी सुरक्षा और फिक्र की। सोनोरा को अपने पिता से बहुत प्यार था, जिनके कारण उन्हें मां की कमी महसूस नहीं होती थी।

विज्ञापन
Father's Day 2022 Date History Significance And Importance In Hindi 
फादर्स डे 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

किसने मनाया पहली बार फादर्स डे?

दरअसल 16 साल की सोनोरा लुईस और उनके पांच छोटे भाई बहन को छोड़कर जब मां इस दुनिया से चली गई, तो पिता ने ही उन सबको पाला। वह सब किया जो अमूमन एक माँ करती है। सोनोरा के मन में ख्याल आया कि जब मां के मातृत्व को समर्पित मदर्स डे मनाया जा सकता है तो फिर पिता के प्रेम और स्नेह के सम्मान में फादर्स डे भी मनाया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed