फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में इन 5 फलों का सेवन कर देगा बैली फैट की छुट्टी, चेहरे पर आएगा जादुई निखार

Fri, 30 Nov 2018 09:32 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Updated Fri, 30 Nov 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
5 Winter Fruits To Cut Belly Fat and Weight Loss
belly fat - फोटो : file photo

अगर आप खाने पीने पर कंट्रोल किए बिना ही अपने टमी फैट से छुटकारा पाना चाहते है तो सर्दियों में मिलने वाले ये 5 फल आपकी मदद कर सकते हैं। इस बात को तो सब जानते हैं कि हेल्दी तरीके से वजन कम करना बेहद मुश्किल काम है। खासतौर पर बात जब पेट पर जमी चर्बी को कम करने की हो रही हो। ऐसे में कुछ मौसमी फलों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर आप अपना लक्ष्य आसानी से पा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

5 Winter Fruits To Cut Belly Fat and Weight Loss
संतरा - फोटो : file photo
संतरा 
खट्टा-मीठा संतरा सर्दियों में ना सिर्फ आपके चेहरे पर निखार लाने में आपकी मदद करेगा बल्कि आपकी बॉडी को भी शेप में रखेगा। संतरे में एमिनो एसिड, विटामिन ए, कैल्शियम, आयोडीन, सोडियम फास्फोरस जैसे तत्व भी पाए जाते हैं। संतरे के सेवन से शरीर का वजन कम किया जा सकता है। फलों में संतरे का सेवन सबसे अच्छा होता है। संतरे का सेवन करने से शरीर में विटामिन सी की पूर्ति होने के साथ शरीर में ताजगी भी बनी रहती है। 
5 Winter Fruits To Cut Belly Fat and Weight Loss
Guava - फोटो : file photo

अमरूद 
सर्दियां आते ही आपके घरों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फल सिर्फ स्वाद में ही नहीं बल्कि गुणों के लिहाज से भी काफी फायदेमंद होता है।अमरूद विटामिन सी, लाइकोपिन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। अमरूद में केले के बराबर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखने में मदद करता है। ये व्यक्ति के इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। रोजाना डाइट में शामिल एक अमरूद आपका मेटाबॉलिज्म रेगुलेट करके आपके बढ़ते वजन पर ब्रेक लगाने में आपकी मदद करता है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
5 Winter Fruits To Cut Belly Fat and Weight Loss
grapes - फोटो : file photo

अंगूर 
मोटापा कम करने वाले फलों की लिस्ट में अंगूर का नाम भी शामिल है। इसके सेवन से पेट के बैक्टीरिया को भी बेहतर बनाया जा सकता है। डॉक्टरों की मानें तो अंगूर हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियों का जोखिम पैदा करने वाले उच्च वसा आहार के नकारात्मक प्रभावों से भी लड़ने में मदद करता है। 

विज्ञापन
5 Winter Fruits To Cut Belly Fat and Weight Loss
chiku - फोटो : file photo
चीकू 
वजन कम करने के आपके लक्ष्य को पूरा करने में चीकू आपकी मदद कर सकता है। चीकू पेट पर जमी अतिरिक्त वसा को जलाने का काम करता है। इसके साथ ही यह आपके पाचन तंत्र को भी सही बनाए रखता है। चीकू में मौजूद फाइबर आपका पेट काफी देर तक भरा होने का अहसास कराता है और आप ज्यादा कैलोरी खाने से बच जाते हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed