अर्जुन रामपाल की तरह चाहते हैं परफेक्ट बॉडी तो आजमाएं ये फिटनेस टिप्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुन रामपाल की मानें तो परफेक्ट बॉडी पाने के लिये सिर्फ अच्छे वर्कआउट की जरूरत होती है। अर्जुन का कहना है कि जिम में कड़ी मेहनत और अच्छा खाना वो दो चीजें हैं जिन्हेांने इस ड्रीम लुक को पाने में उनकी मदद की है। अर्जुन का कहना है कि वर्कआउट के साथ हेल्दी डाइट भी आपकी बॉडी को फिट रखने में काफी मदद करती है। हेल्दी डाइट आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बनाए रखती है।
पौष्टिक खाइए
अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए एक हेल्दी डाइट सबसे जरूरी चीज है।आपकी सेहत इस बात पर निर्आभर करती है कि आप अपनी थाली में किन-किन चीजों को शामिल करते हैं। ये खास चीजें ही आपकी बॉडी का मेटाबॉलिज्म भी डिसाइड करती हैं।
अर्जुन का मानना है कि अच्छी बॉडी बनाने के लिए कम से कम रोजाना जिम में 1 घंटा जरुर बिताना चाहिए। आपकी तनाव भरे लाइफस्टाइल में ये आपको डिसीप्लिन बनाता है। साथ ही अपनी टाइमिंग को रेग्युलर रखने की कोशिश करें।
मसल्स बनाना जरुरी नहीं
अर्जुन ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो पर्सनली भी हेवी वेट्स नहीं उठातें।ऐसा इसलिए नहीं कि वो उठा नहीं सकते, बल्कि इसलिए कि वो उठाना नहीं चाहते। उन्होंने कहा, 'मैं लाइट वेट्स प्रिफर करता हूं क्योंकि मैं खुद को एक्सजर्ट नहीं करना चाहता। मेरे सुझाव से फिटनेस का मतलब बल्जिंग मसल्स नहीं है'।