{"_id":"5add839e4f1c1b23338b47cb","slug":"aroma-therapy-is-very-useful-for-curing-joint-pains","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जोड़ों के दर्द में लाजवाब है अरोमा थेरेपी, जानें किस तेल से होता है क्या फायदा ","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
जोड़ों के दर्द में लाजवाब है अरोमा थेरेपी, जानें किस तेल से होता है क्या फायदा
रूपायन डेस्क
Updated Mon, 30 Apr 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोड़ों के दर्द को अक्सर हम बढ़ती उम्र से जोड़कर देखते हैं। लेकिन अब युवाओं और प्रौढ़ उम्र के लोगों को भी जोड़ों के दर्द की शिकायत रहने लगी है। वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति में जोड़ों के दर्द आैर अर्थराइटिस से राहत पाने के लिए कई तरीके बताए गए हैं, उन्हीं में से एक अरोमा थेरेपी। इस पद्धति में एसेंशियल ऑयल्स का इस्तेमाल किया जाता है।
चेस अरोमा थेरेपी कॉस्मेटिक्स के संस्थापक डॉ. नरेश अरोड़ा कहते हैं, ‘दर्द, तनाव आदि में एसेंशियल ऑयल को बेहद प्रभावी माना गया है। इन तेलों की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि ये जल्दी गर्म हो जाते हैं और त्वचा पर लंबे समय तक बने रहते हैं। ये प्रभावित हिस्से के रक्त-संचार को बेहतर बनाते हैं और सूजन वाली जगह को कम करते हैं। इसलिए हम जोड़ों के दर्द में अरोमा थेरेपी देते हैं। इन तेलों में पिपरमेंट, कपूर, लेवेंडर, जिंजर (अदरक) आदि मुख्य हैं।
फिटनेस
ये तेल त्वचा की नसों में प्रतिक्रिया कर, मस्तिष्क की संवेदनशीलता को उत्प्रेरित करते हैं।’ जोड़ों के दर्द के लिए जिन अरोमा ऑयल्स का प्रयोग किया जा सकता है, वे हैं-पिपरमेंट ऑयलः इस ऑयल की 5-8 बूंदों को दो चम्मच गुनगुने नारियल तेल में मिलाकर तुरंत प्रभावित जगह पर लगाने से आराम मिलता है। आप नारियल तेल की जगह कोई और तेल भी प्रयोग कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिंजर ऑयलः
इस तेल को कैरियर ऑयल (इसे बेस या वेजिटेबल ऑयल के नाम से भी जाना जाता है।) के साथ मिक्स करें और दर्द वाले हिस्से पर लगाएं। इस ऑयल को लेवेंडर और लेमनग्रास ऑयल्स के साथ भी मिक्स कर सकती हैं।
इस तेल को कैरियर ऑयल (इसे बेस या वेजिटेबल ऑयल के नाम से भी जाना जाता है।) के साथ मिक्स करें और दर्द वाले हिस्से पर लगाएं। इस ऑयल को लेवेंडर और लेमनग्रास ऑयल्स के साथ भी मिक्स कर सकती हैं।
विज्ञापन
लेवेंडर ऑयलः
इस तेल को सीधे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इस तेल को हमेशा गोलाई में मसाज करें। इसमें अत्यधिक अरोमा का अहसास होता है, जिससे दर्द को दूर करने में मदद मिलती है।
इस तेल को सीधे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इस तेल को हमेशा गोलाई में मसाज करें। इसमें अत्यधिक अरोमा का अहसास होता है, जिससे दर्द को दूर करने में मदद मिलती है।