फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुद को फिट रखने के लिए ये डाइट प्लान अपनाती हैं असिन

Fri, 26 Oct 2018 09:23 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
Asin Birthday: Bollywood actress asin thottumkal diet and workout routine on her 33th birthday
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट और दबंग खान के साथ अभिनय कर लाखों दिलों को जीतने वाली अभिनेत्री असिन अपना 33 वां जन्मदिन मना रही हैं। असिन ने मोबाइल कंपनी के को फाउंडर राहुल शर्मा से शादी की है। उनकी एक बेटी भी है। असिन का नाम खूबसूरत और फिट अभिनेत्रियों में लिया जाता है। आइए जानते हैं आखिर है उनकी फिटनेस का राज।

 
Asin Birthday: Bollywood actress asin thottumkal diet and workout routine on her 33th birthday
oats - फोटो : file photo
नॉन वेजिटेरियन डाइट
केरल की रहने वाली असिन नॉन वेजिटेरियन हैं। वो ब्रेकफास्ट में एक कप ओट्स, ताजे फल के साथ अंडे लेना पसंद करती हैं। इसके अलावा वो कभी-कभी ब्रेकफास्ट में इडली, उत्तर पयम भी खाना पसंद करती हैं। बता दें, असिन चाय और कॉफी की शोकीन बिल्कुल नहीं हैं। इसकी जगह वो दूध पीती हैं। लंच में उन्हें चावल, रोटी और मछली खाना पसंद है। जबकि उनके डिनर में अंडे और चिकन शामिल होते हैं। 
Asin Birthday: Bollywood actress asin thottumkal diet and workout routine on her 33th birthday
asin - फोटो : file photo
वर्कआउट रूटिन
असिन को सुबह जल्दी उठना बेहद पसंद है। अपने एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि अगर उन्हें कभी सोने में देर भी हो जाती है तो बी वह सुबह 6 बजे ही उठती है। असिन अपने दिन की शुरूआत योगा करके करती हैं। उनका मानना है कि योग शरीर को लचीला बनाने के साथ दिमाग को भी शांत रखता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Asin Birthday: Bollywood actress asin thottumkal diet and workout routine on her 33th birthday
जिम
असिन योग के अलावाजिम में भी एक्सरसाइज कर खूब पसीना बहाती हैं। वह जिम में कई तरह की एक्सरसाइज करती हैं जिसमें कार्डियो और वेट ट्रेनिंग मुख्य रूप से शामिल होते हैं।  बता दें, असिन को मिठाई से परहेज है जबकि खुद को हाइड्रेट रखने के लिए वो खूब नारियल पानी पीती हैं। 
विज्ञापन
Asin Birthday: Bollywood actress asin thottumkal diet and workout routine on her 33th birthday
asin - फोटो : file photo
ब्यूटी टिप्स
असिन ने अपने एक इंटरव्यू में अपनी खूबसूरत त्वचा का राज शेयर करते हुए बताया कि लोगों को चेहरे की त्वचा को अनावश्यक रब या टच नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको लंबे समय तक दर्द महसूस हो सकता है। वह अपने चेहरे पर घर का बना चंदन पेस्ट और शहद लगाती हैं। इसके अलावा वो अपने फैंस को चेहरे से मेकअप हटाकर रात को सोने की सलाह भी देती हैं। उनका मानना है कि ज्यादा मेकअप आपके चेहरे की सुंदरता को खराब कर देता है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed