फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन के दौरान रहती है सुस्ती और काम करने में नहीं लगता है मन तो शुरू करें इन 6 चीजों का सेवन

Wed, 08 Apr 2020 06:34 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 08 Apr 2020 06:34 AM IST
विज्ञापन
best Foods To Beat Fatigue Home Remedies during lockdown how to beat anxiety

कोरोना महामारी के संकट को देखते हुए देश में लॉकडाउन घोषित है और लोग वर्क फ्रॉम होम यानी कि घर से ही काम कर रहे हैं। दिक्क्त यह है कि घर पर ऑफिस जैसा माहौल नहीं बन पाता और काम में आलस्य बना रहता है। काम करते वक्त कई बार हमारा मन नहीं लगता है। इस दौरान बिना कुछ किए ही थकान और सुस्ती हमें चारों ओर घेर लेती है, जिस कारण से इसका नकारात्मक प्रभाव हमारे काम पर पड़ता है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हम सुस्ती से अपना पीछा छुड़ाएं। हम आपको आज ऐसी 6 चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिसके सेवन से आपकी सुस्ती दूर होगी। 

best Foods To Beat Fatigue Home Remedies during lockdown how to beat anxiety
दही

दही
दही में कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन जैसे कारक मौजूद होते हैं। यह ऊर्जा के प्रभावी स्रोत हैं। इसके कारण शरीर में ऊर्जा का समागम होता है। खासकर मलाई रहित दही का सेवन करने से थकान और सुस्ती दूर होती है। 

best Foods To Beat Fatigue Home Remedies during lockdown how to beat anxiety
सौंफ
सौंफ

किचन के मसाले और माउथ फ्रेशनर के रूप में तो सौंफ को हम ही जानते हैं। पर इसके अलावा भी यह कई गुण अपने भीतर छिपाए हैं। सौंफ में आयरन, कैल्शियम, सोडियम और पोटेशियम पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर की सुस्ती को भगाने में मदद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
best Foods To Beat Fatigue Home Remedies during lockdown how to beat anxiety
green tea
ग्रीन टी

कई बार ज्यादा काम करने के दौरान हमें तनाव और थकान दोनों का सामना करना पड़ता है। आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता होगा तो इस दौरान आपको ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए। ग्रीन टी आपके शरीर को ऊर्जा तो देती ही है, इसके साथ ही हमारी एकाग्रता बढ़ाने में भी मदद करती है।

विज्ञापन
best Foods To Beat Fatigue Home Remedies during lockdown how to beat anxiety
दलिया
दलिया

दलिया में कार्बोहाइड्रेट और ग्लाइकोजन प्रचुर मात्रा में होता है। इसे खाने से यह हमारे शरीर को मिलता है और पूर दिन हमारे शरीर को ऊर्जा देता रहता है। यह पौष्टिक आहार है और हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed