फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Blood Purifier: महंगी दवाएं छोड़िए, आपके घर के आसपास ही मौजूद है खून साफ करने वाली दवा वो भी बिल्कुल मुफ्त

Sun, 21 Dec 2025 07:48 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 21 Dec 2025 07:48 PM IST
सार

  • नीम को आयुर्वेद में खून साफ करने वाली सबसे प्रभावी औषधियों में माना गया है। नीम की पत्तियों में मौजूद एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण खून से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं।

विज्ञापन
blood purifier home remedies neem leaves to keep blood purification
खून को कैसे साफ करें? - फोटो : Freepik.com

शरीर के सभी अंग ठीक तरीके से काम करते रहें, शरीर के हर अंग तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व ठीक तरीके से पहुंचता रहे इसके लिए शुद्ध खून का संचार होते रहना जरूरी है। बढ़ते प्रदूषण और खान-पान की अशुद्धि के कारण खून में गंदगी या विषैले तत्व जमा होने लगते हैं, इससे खून अशुद्ध हो जाता है। इसका असर सीधे हमारी त्वचा, पाचन, इम्युनिटी और पूरे स्वास्थ्य पर पड़ता है।



मेडिकल एक्सपर्ट्स बताते हैं कि तला-भुना, जंक फूड, ज्यादा चीनी और प्रोसेस्ड फूड खाने से भी खून में टॉक्सिन्स बढ़ने लगते हैं। पर्याप्त पानी न पीना भी एक बड़ा कारण है, जिससे शरीर से गंदगी बाहर नहीं निकल पाती। धूम्रपान, शराब का सेवन, दवाओं का अधिक उपयोग भी खून को अशुद्ध बनाती है।

अगर आपका खून भी अशुद्ध है तो ये कई बीमारियों का घर हो सकता है। तो फिर इसे साफ कैसे किया जाए? आइए इस बारे में जानते हैं।

blood purifier home remedies neem leaves to keep blood purification
त्वचा की समस्याएं - फोटो : Adobe

खून साफ न होने से बढ़ सकती हैं दिक्कतें

खून अशुद्ध होने पर सबसे पहले असर त्वचा पर दिखाई देता है। मुंहासे, फोड़े-फुंसी, खुजली, रैशेज और त्वचा का बेजान दिखना खून साफ न होने का आम लक्षण हैं। इसके अलावा बार-बार थकान, सिरदर्द, चक्कर आना और कमजोरी महसूस होती है।  लंबे समय तक खून की अशुद्धि रहने पर लिवर और किडनी पर दबाव बढ़ता है, जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। 

इन सभी समस्याओं से बचे रहने और खून को साफ करने के लिए आपके आसपास ही कारगर चीजें मौजूद हैं, जिनसे आप लाभ पा सकते हैं।

blood purifier home remedies neem leaves to keep blood purification
नीम की पत्तियों के फायदे - फोटो : Adobe stock

नीम के सेवन से साफ होता है खून

नीम को आयुर्वेद में खून साफ करने वाली सबसे प्रभावी औषधियों में से एक माना गया है। नीम की पत्तियों में मौजूद एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण खून से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। जब हम नीम का सेवन करते हैं, तो यह शरीर में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया और टॉक्सिन्स को नष्ट करता है, जिससे खून शुद्ध होता है।

नीम आपके घर के आसपास ही आसानी से मिल जाता है, तो इससे फ्री में आप खून की अशुद्धि दूर कर सकते हैं। 


नीम के और भी कई लाभ

नीम की पत्तियां केवल खून साफ करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे शरीर के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं। नीम की पत्तियां त्वचा से बैक्टीरिया को खत्म करती हैं, जिससे मुंहासे, दाग-धब्बे और खुजली में राहत मिलती है।

इतना ही नहीं नीम पेट में मौजूद हानिकारक कीटाणुओं को खत्म करता है, जिससे गैस, अपच और पेट के संक्रमण की समस्या कम होती है। यह आंतों को साफ रखने में भी मदद करता है। इसके साथ नीम शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है, जिससे सर्दी-खांसी, संक्रमण और मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
blood purifier home remedies neem leaves to keep blood purification
खून की अशुद्धि कैसे साफ करें? - फोटो : Adobe Stock Images

इन उपायों से भी कर सकते हैं ब्लड प्यूरिफिकेशन

खून को साफ रखने के लिए जरूरी है कि आप रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। रोज 2-3 लीटर पानी शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने में मदद करता है। हरी सब्जियां, फल, खासकर चुकंदर, अनार, आंवला, पालक और गाजर खून को शुद्ध करने में सहायक माने जाते हैं। हल्दी और तुलसी जैसे प्राकृतिक तत्वों में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो खून की सफाई में मदद करते हैं।




---------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed