सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अध्ययन: गर्भावस्था के दौरान इस वैक्सीन को वैज्ञानिकों की हरी झंडी, मां-बच्चे को मिलेगी विशेष सुरक्षा

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 10 Jun 2021 11:50 AM IST
विज्ञापन
can a pregnant lady take flu vaccine, what study says
गर्भावस्था में टीकाकरण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

गर्भावस्था किसी भी महिला के जीवन का सबसे खबसूरत समय माना जाता है। गर्भ में पल रहे शिशु की देखभाल और उसे स्वस्थ रखने के लिए महिला को खान-पान बेहतर रखने के साथ तमाम तरह की सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इस समय दवाइयों के इस्तेमाल को लेकर भी विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है, क्योंकि दवाइयों का सीधा असर शिशु को प्रभावित कर सकता है। यही कारण है कि कोविड-19 के इस दौर में गर्भवती महिलाओं को कोरोना की वैक्सीन न लगवाने की सलाह दी जाती है। हालांकि हाल ही में हुए एक अध्ययन में विशेषज्ञों ने एक वैक्सीन को गर्भकाल में भी पूरी तरह से सुरक्षित पाया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस वैक्सीन को लेने से न तो गर्भवती, न ही उसके शिशु को किसी तरह का नुकसान होता है।


आइए इस लेख में जानते हैं कि अध्ययन में किसी वैक्सीन की बात की जा रही है, साथ ही गर्भकाल में इसे लगवाना किस हद तक सुरक्षित हो सकता है?

Trending Videos
can a pregnant lady take flu vaccine, what study says
गर्भावस्था के दौरान फ्लू के टीकाकरण सुरक्षित - फोटो : iStock

गर्भावस्था में फ्लू का वैक्सीन
अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन (JAMA) के जर्नल में प्रकाशित एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया गया है कि गर्भावस्था के दौरान फ्लू का टीकाकरण कराना सुरक्षित हो सकता है। इससे बच्चे में किसी तरह की समस्या देखने को नहीं मिली है। वैसे तो गर्भवती महिलाएं इन्फ्लूएंजा संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील नहीं होती हैं, लेकिन गर्भावस्था के दौरान फ्लू होने पर उन्हें गंभीर बीमारी और जटिलताओं का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
can a pregnant lady take flu vaccine, what study says
गर्भावस्था में टीकाकरण कराने की सलाह (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pexels

लोगों में मन में कई तरह का भ्रम
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सभी गर्भवती महिलाओं को हर साल फ्लू का एक शॉट लेने की सलाह दी जाती है, फिर भी एक अध्ययन के अनुसार केवल 36 प्रतिशत गर्भवती इस टीके को लेती हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक गर्भावस्था में इन्फ्लूएंजा टीकाकरण न कराने का एक प्रमुख कारण इससे जुड़ी सुरक्षा संबंधी कई तरह की चिंताएं हो सकती हैं। 

can a pregnant lady take flu vaccine, what study says
टीकाकरण का बच्चों पर कोई दुष्प्रभाव नहीं - फोटो : Social media

बच्चों में नहीं होता है कोई दुष्प्रभाव
ओटावा विश्वविद्यालय के मेडिसिन संकाय में महामारी विज्ञान की एसोसिएट प्रोफेसर और अध्ययन की प्रमुख डॉ देशायने फेल ने अन्य वैज्ञानिकों के साथ यह अध्ययन किया। इसमें वैक्सीन ले चुकी महिलाओं से जन्मे 3.5 वर्ष की औसत आयु तक के 28,000 से अधिक बच्चों की निगरानी की गई। वैज्ञानिकों ने इन बच्चों में किसी तरह की इम्यूनिटी या नॉन-इम्यूनिटी की समस्याएं नहीं पाईं।

विज्ञापन
can a pregnant lady take flu vaccine, what study says
गर्भावस्था के दौरान फ्लू शॉट के कई लाभ - फोटो : Social media

फ्लू शॉट गर्भवती के लिए फायदेमंद
अध्ययन के बारे में डॉ देशायने फेल बताती हैं- इस अध्ययन से हमें पता चलता है कि गर्भावस्था के दौरान फ्लू के टीकाकरण का बच्चों के दीर्घकालिक स्वास्थ्य पर कोई हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ता है। यह अध्ययन महत्वपूर्ण है क्योंकि हम जानते हैं कि गर्भावस्था के दौरान फ्लू शॉट लेना न केवल गर्भवती की रक्षा करता है, साथ ही नवजात शिशुओं को भी जन्म के कुछ समय तक फ्लू होने से बचाने में भी मददगार है। डॉ देशायने और उनकी टीम गर्भावस्था के दौरान कोविड-19 के टीके के प्रभाव को जानने पर अध्ययन कर रही है।

--------------
स्रोत और संदर्भ:
Association of Maternal Influenza Vaccination During Pregnancy With Early Childhood Health Outcomes

 
अस्वीकरण नोट: यह लेख जामा जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। वैक्सीनेशन के बारे में विस्तार से जानने के लिए किसी डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed