Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi
जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष
डायबिटीज यानी मधुमेह एक ऐसी बीमारी है, जो अगर किसी को हो गई, तो उसे ताउम्र अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना होता है, क्योंकि स्वस्थ आहार ही शुगर लेवल को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर आप किसी ऐसी चीज का सेवन करते हैं जो ब्लड शुगर को बढ़ाता है, तो इससे आपकी परेशानियां और भी बढ़ जाएंगी। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को बहुत ही समझदारी से किसी भी चीज का सेवन करने की जरूरत होती है। ऐसे मरीजों को यह जानकारी जरूर होनी चाहिए कि उन्हें क्या खाना चाहिए, जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहे। वैसे डायबिटीज के मरीजों के लिए सभी प्रकार की वसा खराब नहीं होती हैं। कुछ अच्छी भी होती हैं, जो कोशिकाओं को फायदा पहुंचाती हैं। अच्छा फैट खाना मधुमेह के रोगियों के लिए बहुत ही जरूरी है। आइए जानते हैं कि मधुमेह रोगियों को किन चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहे।
{"_id":"60c1a5bd8ebc3ef795758a6e","slug":"diabetes-diet-plan-know-what-to-eat-diabetes-patients-to-control-blood-sugar-level","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलाह: डायबिटीज के मरीज जरूर करें इन पांच चीजों का सेवन, ब्लड शुगर लेवल होगा नियंत्रित","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सलाह: डायबिटीज के मरीज जरूर करें इन पांच चीजों का सेवन, ब्लड शुगर लेवल होगा नियंत्रित
Thu, 10 Jun 2021 11:19 AM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:19 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
करेला
- डायबिटीज में करेले को बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। यह खून में शर्करा के स्तर को प्रभावित करके उसे कम करने में मदद करता है। करेले में चरन्तीं, विसीने और पॉलीपेप्टाइड-पी नामक तीन सक्रिय यौगिक होते हैं, जो डायबिटीज को रोकने में मदद करते हैं। अगर नियमित रूप से करेले का जूस पीया जाए, तो इस बीमारी में फायदेमंद साबित हो सकता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
कुंदरू
- डायबिटीज के मरीजों को कुंदरू की सब्जी अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए। यह बढ़े हुए ब्लड शुगर को कम करता है और नियंत्रण में रखता है। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर शुगर लेवल नियंत्रण में है तो अधिक मात्रा में कुंदरू का सेवन न करें, इससे शुगर लेवल कम भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
चुकंदर
- अगर आपको डायबिटीज है, तो चुकंदर को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। आप इसे कच्चा सलाद के रूप में या उबाल कर भी खा सकते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने में मदद मिलती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि यह टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के लिए 'वरदान' है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
मेथी
- मेथी को 'गुणों की खान' कहा जाता है। इसके बीज शुगर के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद गुण खून में शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। आप मेथी के बीजों को रात भर फुला कर उसे अगली सुबह खा सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि इसका सेवन खून में शुगर के स्तर को बहुत कम भी कर सकता है, इसलिए इस संबंध में डॉक्टर से सलाह लेनी जरूरी है।