फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona virus: इंफेक्शन से बचना है तो ऐसे बढ़ाएं अपनी इम्यूनिटी, करें इन 6 सुपरफूड का सेवन

Tue, 03 Mar 2020 01:27 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 03 Mar 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Anti viral foods to build immunity and keep diseases flu away
इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूड्स - फोटो : Pixabay

चीन से फैले खतरनाक कोरोना वायरस ने अबतक करीब 3000 लोगों की जान ले ली है, जबकि करीब 90 हजार लोग इससे संक्रमित बताए जा रहे हैं। इस वायरस ने दिल्ली में भी दस्तक दे दी है। दिल्ली में जिस व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, वह इटली और ब्रिटेन से यात्रा करके आया है। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से चीन, ईरान, कोरिया, सिंगापुर और इटली की यात्रा न करने को कहा है। डॉक्टरों के अनुसार, COVID-19 यानी कोरोना वायरस से बचने का इलाज अब तक खोजा नहीं जा सका है। ऐसे में बचाव ही इसका एकमात्र उपाय है। 

Coronavirus Anti viral foods to build immunity and keep diseases flu away
corona virus - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

चिकित्सकों और वैज्ञानिकों के अनुसार, यह खतरनाक वायरस वैसे लोगों को जल्दी अपनी चपेट में ले लेता है, जिनकी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। 10 सेकेंड से भी कम समय में यह वायरस अटैक कर सकता है। ऐसे में हमें अपनी इम्यूनिटी का खास ख्याल रखने की जरूरत है और शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूड का सेवन करने की जरूरत है। डॉक्टरों की सलाह है कि जहां तक संभव हो खुद को बचाकर रखें और अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाएं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं 6 वैसे सुपरफूड के बारे में, जो आपकी इम्यूनिटी बढ़ाती है।

Coronavirus Anti viral foods to build immunity and keep diseases flu away
flax seed

अलसी
अलसी के छोटे-छोटे बीज आपको कई तरह की बीमारियों के जोखिम से बचाते हैं। यह आपके बेड कोलेस्ट्रोल को कम करते हैं और कैंसर जैसे घातक बीमारी के खतरे से भी आपको बचाते हैं। यह आपके दिल से लेकर दिमाग तक को स्वस्थ रखता है। इसमें एंटी एलर्जिक सीलियम और ओमेगा-3 फैटी ऐसिड होता है। एक चम्मच अलसी के बीज को गरम दूध के साथ पीने से या फिर सलाद या दही के साथ इसका सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Anti viral foods to build immunity and keep diseases flu away
tulsi

तुलसी 
एंटी वायरल और एंटी इन्फ्लेमेट्री जैसे औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी कई बीमारियों का इलाज है। यह आपकी इम्यूनिटी बढ़ाती है। तुलसी के पत्तों का खाली पेट सेवन करना बहुत फायदेमंद है। हर दिन तुलसी की 5 पत्तियां, एक चम्मच शहर के साथ खाने से रोगों से लड़ने की आपकी क्षमता बढ़ती है। इसके साथ तीन से चार काली मिर्च के दाने भी चबाना फायदेमंद होगा। 

विज्ञापन
Coronavirus Anti viral foods to build immunity and keep diseases flu away
सूरजमुखी के बीज

सूरजमुखी के बीज
सूरजमुखी के बीज सेलेनियम से भरपूर होते हैं, जो हमारी कोशिकाओं के नुकसान की भरपाई करते हैं। इसे आप अकेले या फिर चाट मसाले के साथ भी खा सकते हैं और सलाद के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं। विटामिन ई से भरपूर होने के कारण ये बीज आपको किसी भी तरह के बाहरी इंफेक्शन से बचाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed