{"_id":"6092b8d49cc7185cce0e5953","slug":"coronavirus-asthma-and-covid-19-risk-and-preventive-measures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: अस्थमा के मरीजों को गंभीर रूप से बीमार कर सकता है कोरोना, इन बातों का रखें विशेष ध्यान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सावधान: अस्थमा के मरीजों को गंभीर रूप से बीमार कर सकता है कोरोना, इन बातों का रखें विशेष ध्यान
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 06 May 2021 08:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Medically Reviewed by Dr. Davinder Kundra
डॉ. दविंदर कुंद्रा
पल्मोनोलॉजिस्ट (श्वसन रोग विशेषज्ञ)
ह्यूमन केयर मेडिकल चैरिटेबल ट्रस्ट, मनीपाल हॉस्पिटल, द्वारका
सर्दी, खांसी, सांस फूलना जैसे लक्षण, कोविड-19 और कभी-कभी अस्थमा से जुड़े लक्षण भी होते हैं, जिनकी वजह से अब मरीजों के पैर ठंडे पड़ने लगे हैं। ऐसे समय में जबकि देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना कर रहा है, जब भी हम किसी को सर्दी या बुखार से पीड़ित देखते हैं, तो घबराहट होने लगती है और अस्थमा के मरीजों के लिए यह स्थिति और भी बुरी है। आइए जानते हैं ऐसे जोखिमों और निवारक उपायों के बारे में, जिन पर अस्थमा से पीड़ित लोग ध्यान दे सकते हैं।
2 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अस्थमा के मरीजों को कोविड-19 होने की संभावना कितनी है?
सार्स-कोव-2 वायरस से होने वाला, कोरोना वायरस श्वसन प्रणाली पर हमला करने के लिए जाना जाता है। इस वजह से अस्थमा के मरीजों पर इसके हमला करने की संभावना ज्यादा है। इस समूह के लोगों में इसे लेकर डर और घबराहट ज्यादा है, क्योंकि उनके श्वसन प्रणाली में यह संक्रमण होने और इसका असर पड़ने की संभावना ज्यादा है।
3 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अस्थमा फेफड़ों का गंभीर संक्रमण है जिससे वायुमार्ग सिकुड़ जाता है, जिस वजह से वायुमार्ग में सूजन, घरघराहट, सांस फूलना, सीने में जकड़न और खांसी होती है। जब इस स्थिति से परेशान किसी रोगी को वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण जैसा श्वसन संक्रमण हो जाता है, तो ऐसे पदार्थों का अतिउत्पादन हो सकता है, जिससे सूजन ज्यादा गंभीर हो सकती है। हालांकि, जब ऐसा कोई रोगी कोरोना वायरस के संपर्क में आ जाता है, तो इससे फेफड़े के ऊतकों के अंदर और साथ ही ब्रोन्कियल मार्ग में सूजन हो जाती है। इसलिए, अगर कोई मरीज मध्यम या गंभीर अस्थमा से पीड़ित है, तो कोविड-19 होने से न केवल अस्थमा के लक्षण बिगड़ सकते हैं, बल्कि निमोनिया भी हो सकता है। भले ही, अब तक अस्थमा के रोगियों में कोरोना वायरस का ज्यादा जोखिम होने की संभावना का समर्थन करने वाले कोई सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन विशेषज्ञ गंभीर लक्षणों और जटिलताओं की संभावना के कारण रोगियों को ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
रोग नियंत्रण केंद्र (सीडीसी) का भी कहना है कि भले ही अस्थमा के रोगियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की संभावना अन्य रोगियों जितनी है, लेकिन उनमें जटिलताएं पैदा होने की संभावना बहुत अधिक है और चूंकि कोरोना वायरस वायुमार्ग के ऊपरी और निचले अंगों- फेफड़े, नाक और गले को प्रभावित करता है, इसलिए इस बात की काफी संभावना है कि रोगी को अस्थमा का अटैक आ सकता है या निमोनिया हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 12
कोरोना वायरस के लक्षण
- फोटो : iStock/Amar Ujala
कोरोना वायरस के लक्षण क्या हैं?
साल 2020 में कोरोना वायरस की पहली लहर ने लोगों को प्रभावित किया था और 2021 में हम दूसरी लहर में फंसे हुए हैं। भले ही ज्यादातर शुरुआती लक्षण वैसे ही हैं, लेकिन मरीजों में कुछ और भी लक्षण देखने को मिल रहे हैं, जो पहली लहर में दिखे लक्षणों की तुलना में ज्यादा गंभीर हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।