Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi
जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष
रात में सोते समय अक्सर कई लोगों को बेचैनी महसूस होती है, पेट फूलने जैसा महसूस होता है और ठीक से नींद नहीं आती है। अगर ऐसा आपके साथ भी होता है तो हो सकता है कि आपके पेट में गैस बन जाती हो, जिसकी वजह से ऐसा हो रहा हो। यह समस्या वैसे तो आम है, लेकिन जब यह होती है तो परेशान करके रख देती है। कभी-कभी गैस की वजह से पेट में दर्द भी हो जाता है। आइए जानते हैं कि आखिर रात के समय पेट में गैस क्यों बन जाती है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए?
{"_id":"609298a1b2d074157f222d18","slug":"stomach-gas-at-night-causes-and-prevention-tips","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलाह: रात को इस वजह से पेट में बन जाती है गैस, इससे बचने के लिए जरूर करें ये काम","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सलाह: रात को इस वजह से पेट में बन जाती है गैस, इससे बचने के लिए जरूर करें ये काम
Wed, 05 May 2021 08:55 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 05 May 2021 08:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
रात में पेट में गैस बनने के कारण
- अगर आपने रात में जरूरत से ज्यादा खाना खा लिया हो, तो इसकी संभावना है कि पेट में गैस बन जाए और वो आपको परेशानी में डाल दे। इसलिए यह ध्यान रखें कि रात के समय हमेशा संतुलित मात्रा में और वैसा ही भोजन करें, जिसे पचाने में आसानी हो।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
- अगर आपने रात में हाई फाइबर फूड (बीन्स, मटर, ब्रोकली, केला, सेब, एवोकाडो) खाया है तो गैस की समस्या हो सकती है, क्योंकि हाई फाइबर फूड वाला खाना पचने में समय लगता है। इसलिए कोशिश करें कि रात में ऐसी चीजें न खाएं, जिसमें भरपूर मात्रा में फाइबर हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
रात में पेट में गैस से बचने के लिए क्या करें?
- रात को खाना खा लेने के बाद कम से कम 20-25 मिनट जरूर टहलें। यह स्वास्थ्य से लिहाज से ठीक भी होता है और इससे खाना पचाने में भी दिक्कत नहीं होती है। अगर आपको बिना किसी परेशानी के रात को अच्छी नींद चाहिए, तो नियमित रूप से टहलने की आदत बनाएं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pexels.com
- कभी-कभी कम पानी पीने से भी रात को गैस की समस्या हो जाती है। इसलिए दिनभर तो आप पानी पिएं ही, साथ ही रात को खाना खाने के कुछ देर बाद एक-दो गिलास पानी जरूर पिएं और उसके कुछ देर बाद सोएं। इससे गैस की समस्या नहीं होगी और अच्छी नींद भी आएगी।