सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस: देश में तीसरी लहर आने के क्या हो सकते हैं कारण? सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार ने बताया

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 05 May 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus third wave in india enevitable top scientific advisor k vijayraghavan says we need to be prepared
कोरोना की तीसरी लहर - फोटो : Pixabay

कोरोना महामारी की दूसरी लहर से भारत पहले से ही जूझ रहा है और स्थिति गंभीर है। अस्पतालों में बेड खाली नहीं हैं, मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिल पा रहा और रोज संक्रमण के कारण हजारों लोगों की मौत हो रही है, यानी सीधे-सीधे कहें तो देश में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत काफी बुरी है। ऐसे में यह पहले से ही अंदेशा जताया जा रहा था कि अगर देश में कोरोना की तीसरी लहर आई, तो क्या होगा? अब केंद्र सरकार ने भी इसको लेकर गंभीर चेतावनी दी है। सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के. विजयराघवन ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कहा कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर आनी तय है। 

Trending Videos
Coronavirus third wave in india enevitable top scientific advisor k vijayraghavan says we need to be prepared
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कब आएगी कोरोना की तीसरी लहर? 

  • के. विजयराघवन ने कहा कि अभी यह साफ नहीं है कि कोरोना महामारी तीसरी लहर देश में कब आएगी और वो किस स्तर की होगी यानी कितनी खतरनाक होगी। हालांकि उन्होंने यह जरूर आगाह किया कि हमें कोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयार रहना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus third wave in india enevitable top scientific advisor k vijayraghavan says we need to be prepared
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

तीसरी लहर के क्या कारण हो सकते हैं? 

  • के. विजयराघवन ने कहा कि जिस तरह से देशभर में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है, उसे देखते हुए ये कहा जा सकता है कि तीसरी लहर आएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना की पहली लहर में वायरस के इतने वैरिएंट्स नहीं थे, जितने दूसरी लहर में आ रहे हैं। इसका साफ-साफ मतलब है कि कोरोना के नए-नए वैरिएंट्स तीसरी लहर का कारण बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी लहर के आने के पीछे वायरस का रूप बदलना भी एक बड़ी वजह है। 
Coronavirus third wave in india enevitable top scientific advisor k vijayraghavan says we need to be prepared
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

के. विजयराघवन ने कहा कि कोरोना की पहली लहर में इम्यूनिटी की वजह से संक्रमण काफी हद तक कम हो गया था, लेकिन अब लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो गई है। यही वजह है कि जो लोग पहले संक्रमित हो चुके थे, उन्हें दोबारा संक्रमण हो रहा है। ये कम इम्यूनिटी और लोगों का सावधानी न बरतना ही दूसरी लहर के आने का कारण है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि अगर लोग अभी भी नहीं संभलें और लापरवाही करते रहें तो तीसरी लहर तो आ ही सकती है। 

विज्ञापन
Coronavirus third wave in india enevitable top scientific advisor k vijayraghavan says we need to be prepared
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

के. विजयराघवन ने कहा कि टीके कोरोना के नए वैरिएंट्स के खिलाफ भी असरदार हैं, लेकिन भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में नए वैरिएंट सामने आएंगे, लेकिन ऐसे वैरिएंट ज्यादा होंगे जो अधिक संक्रामक होंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि भारत और पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इस प्रकार के वैरिएंट्स को पहले से ही पहचानने और उनके खिलाफ कारगर टूल विकसित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed