फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: हाथों से ही फैलता है सबसे ज्यादा इंफेक्शन, दिन में कितनी बार और कैसे करें हैंडवाश?

Wed, 04 Mar 2020 02:42 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 04 Mar 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus how to hand wash for how to Prevent infection of corona virus covid 19 india
अधिकतर लोगों को हाथ धोने का सही तरीका नहीं पता है - फोटो : Social media

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि ठीक से हाथ धोया जाए, हालांकि इसमें अक्सर लापरवाही की जाती है। हाथ धोना सबसे आसान है, लेकिन सच ये है कि अधिकतर लोगों को हाथ धोने का सही तरीका नहीं पता है। यही कारण है कि संक्रमण तेजी से फैलता है। अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (सीडीसी) ने कोरोना के बढ़ते कहर को देख लोगों को ‘हैंड हाईजीन’ पर अधिक जोर देने को कहा है। आइए, जानते हैं क्या है विशेषज्ञों की सलाह:

Coronavirus how to hand wash for how to Prevent infection of corona virus covid 19 india
Hand Sanitizer

अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल(सीडीसी) ने हाथ धोने के पांच चरण की एडवाइजरी जारी की है। सीडीसी ने लोगों से कहा है कि वे नियमित अंतराल पर हाथ धोने का सही तरीका जानें और इसी के अनुसार हाथ साफ करें और दूसरों को भी साफ-सफाई के लिए प्रेरित करें। क्या आप जानते हैं दिन में कितनी बार और कितनी देर तक हाथ धोना जरूरी है?

Coronavirus how to hand wash for how to Prevent infection of corona virus covid 19 india
Hand Wash
दिन में पांच बार हाथ धोना जरूरी
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि संक्रमण से बचाव के लिए दिनभर में पांच बार हाथ धोना जरूरी है। 
  • किसी रोगी की देखभाल में लगे हैं तो आर्टिफिशियल नाखून न पहनें। नाखून छोटा और साफ रखें। 
  • खुद से तय करें कि किस काम के बाद हाथ धोना है क्योंकि हाथों से ही संक्रमण फैलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus how to hand wash for how to Prevent infection of corona virus covid 19 india
Hand Wash

ऐसे धोएं हाथ

  • हाथ को साफ बहते हुए ठंडे या गर्म पानी में धोएं 
  • नल बंद करें और हाथ में साबुन लगाएं
  • साबुन लगे हाथों को अंगुलियों के बीच और नाखून के नीचें अच्छे से रगड़ें
  • 20 सेकंड तक दोनों हाथों को अच्छे से रंगड़ना है
  • इस दौरान ‘हैप्पी बर्थडे’ गाना दो बार गा सकते हैं
  • टैप ऑन करें और हाथों को साफ बहते हुए पानी से धोएं
  • साफ तौलिए से हाथ को अच्छे से पोछ लें या एयर ड्रायर से हाथ को सुखा लें
विज्ञापन
Coronavirus how to hand wash for how to Prevent infection of corona virus covid 19 india
hand wash - फोटो : Pixabay

इन बातों का ध्यान रखें

  • हाथ धोने के बाद तौलिये की मदद से नल बंद करें
  • हर व्यक्ति केे लिए अलग साबुन हो
  • हाथ साफ करने की जगह को भी साफ-सुथरा रखें, वॉश बेसिन में गंदगी बिलकुल न रहने दें
  • हाथ को पोंछने के लिए हर व्यक्ति अलग-अलग तौलिए का इस्तेमाल करें, इसका ध्यान रखें
  • तौलिए में हाथ पोंछने के बाद उसे धूप में डाल दें, संभव हो तो उसे तुरंत साफ भी कर दें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed