देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार की तरह गुरुवार को भी चार लाख से अधिक नए संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि 3,900 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। पिछले 10 दिनों की अगर बात करें तो देश में लगभग 35 लाख नए संक्रमित मरीज मिले हैं और 36 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्थिति कितनी भयावह है। चूंकि अब यह वायरस गांव-गांव तक फैल चुका है, ऐसे में लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कि अगर कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आ गए तो ऐसे में क्या करना चाहिए और साथ ही कोरोना से जुड़े अन्य सवालों के जवाब भी...
{"_id":"6094ceed8ebc3e25fd715826","slug":"coronavirus-in-india-cases-latest-update-covid-19-vaccine-coronavirus-question-answer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञ से जानें: कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आ गए तो क्या करना चाहिए?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
विशेषज्ञ से जानें: कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आ गए तो क्या करना चाहिए?
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 07 May 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Trending Videos
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
किस तरह के लक्षण आने पर व्यक्ति कोरोना संक्रमण के प्रति सतर्क हो जाएं?
- भोपाल स्थित एम्स के निदेशक डॉ. सरमन सिंह कहते हैं, 'पिछले साल से ही कोरोना के कई अलग-अलग लक्षण आ रहे हैं, लेकिन इस वक्त जिस तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है, ऐसे में कोई भी लक्षण आए तो उसे हल्के में न लें। जरूरी नहीं है कि सिर्फ बुखार हो या सर्दी-जुकाम ही हो। अगर दस्त हो रहे है, सिर दर्द, शरीर में दर्द, कई लोगों की आंखें भी लाल हो रही हैं, तो कोरोना का संक्रमण हो सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
पोस्ट कोविड में कमजोरी काफी ज्यादा हो रही है, इसे कैसे दूर करें?
- डॉ. सरमन सिंह कहते हैं, 'जी हां, इस वक्त कई लोगों में कमजोरी की समस्या आ रही है। ऐसे लोग ज्यादा एक्सरसाइज (व्यायाम) न करें, क्योंकि कई बार देखा गया है कि युवक तुरंत हैवी एक्सरसाइज करने लगते हैं, जिससे स्ट्रोक, अटैक आदि आ सकते हैं। इसके अलावा कमजोरी दूर करने के लिए विटामिन-बी, सी, डी, जिंक भी ले सकते हैं। दूध, पनीर यानी प्रोटीन लें, शुगर कम करें।'
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
कोविड पॉजिटिव से संपर्क में आने वाले व्यक्ति को क्या करना चाहिए?
- डॉ. सरमन सिंह कहते हैं, 'अक्सर ऑफिस या बाहर किसी से संपर्क में आने पर लोग कोविड पॉजिटिव हो जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि हो सकता है व्यक्ति एसिम्प्टोमैटिक हो और सामने वाला मास्क अच्छे से नहीं लगाया होता है, सुरक्षित दूरी न हो या हाथ सैनिटाइज नहीं करते। अगर ऐसे लोग संक्रमित हो गए हैं तो सबसे पहले आइसोलेट हो जाएं और अगर बुखार आ रहा है तो पैरासिटामोल ले सकते हैं। अगर लक्षण बढ़ते हैं, जैसे- दस्त या सांस लेने में दिक्कत, तो डॉक्टर से संपर्क करें।'
विज्ञापन
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
इस वक्त कई लोग खुद से स्टेरॉयड का सेवन करने लगे हैं ऐसे लोगों से क्या कहेंगे?
- डॉ. सरमन सिंह कहते हैं, 'घर में रहते हुए किसी को स्टेरॉयड नहीं लेना है। आजकल कई डॉक्टर भी होम आइसोलेशन में रह रहे दूर-दराज के मरीजों को स्टेरॉयड लेने की सलाह दे रहे हैं। लेकिन ये व्यक्ति पर हानिकारक प्रभाव डाल सकता है। स्टेरॉयड की जरूरत तब होती है जब साइटोकाइन स्टॉर्म या पल्मोनरी इंफ्लेमेशन बहुत ज्यादा हो और ऑक्सीजन लेवल 90 से नीचे हो या हर मिनट पांच लीटर से ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत होती है, तब दी जाती है। चूंकि तब मरीज को वेंटिलेटर की जरूरत भी होती है और फिर उसे स्टेरॉयड दी जाती है। इस दौरान मरीज को डायबिटीज है तो उसे भी देखना होता है। इसलिए डॉक्टरों से भी गुजारिश है किसी को तुरंत और वो भी होम आइसोलेशन में स्टेरॉयड न दें।'

कमेंट
कमेंट X