सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सलाह: कोरोना से रिकवरी के दौरान इन चीजों से करें परहेज, वरना ठीक होने में लग सकता है ज्यादा समय

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 07 May 2021 08:55 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus foods to avoid during covid 19 recovery period
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi



डॉ. राजन गांधी

जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष 


कोरोना वायरस से हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे हैं और हजारों अपनी जान गंवा रहे हैं। हालांकि इसके बावजूद रोजाना लाखों की संख्या में लोग संक्रमण से ठीक भी हो रहे हैं। लेकिन यह वायरस चूंकि प्रतिरक्षा तंत्र पर असर डालता है, इसलिए यह शरीर को अंदर से कमजोर कर देता है। ऐसे में संक्रमण से ठीक हो रहे लोगों को दवाइयों के साथ-साथ अपने खान-पान पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है, जिससे इम्यूनिटी मजबूत हो और रिकवर होने में ज्यादा समय न लगे। इस दौरान कुछ चीजों से परहेज करने की भी जरूरत होती है। आइए जानते हैं कि कोरोना से रिकवरी के दौरान किन चीजों से परहेज करना चाहिए? 

Trending Videos
Coronavirus foods to avoid during covid 19 recovery period
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पैकेज्ड फूड 

  • कोरोना से रिकवरी के दौरान पैकेज्ड फूड से दूरी बनाकर रखें। दरअसल, इसमें पाए जाने वाले केमिकल इम्यूनिटी को कमजोर करते हैं। इसके अलावा पैकेज्ड फूड कई तरह की समस्याएं, जैसे- कोलेस्ट्रॉल में वृद्धि और वजन बढ़ने की समस्या भी पैदा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus foods to avoid during covid 19 recovery period
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मसालेदार भोजन 

  • डॉक्टर और विशेषज्ञ हमेशा से यह सलाह देते आए हैं कि कोरोना से ठीक होने के दौरान बिल्कुल सादा भोजन करना चाहिए। मसालेदार खाना तो भूलकर भी नहीं खाना चाहिए, क्योंकि ये शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। रिकवरी के दौरान मसालेदार भोजन करने से गला खराब हो सकता है, कफ की समस्या हो सकती है और साथ ही पेट संबंधी दिक्कतें भी पैदा हो सकती हैं।  
Coronavirus foods to avoid during covid 19 recovery period
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

तली-भुनी चीजें 

  • कोरोना से रिकवरी के दौरान तली-भुनी चीजें तो बिल्कुल भी नहीं खानी चाहिए। इससे इम्यूनिटी भी कमजोर होती है और साथ ही यह मोटापे सहित कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है। इसके अलावा यह पाचन संबंधी दिक्कतें भी पैदा कर सकता है। 
विज्ञापन
Coronavirus foods to avoid during covid 19 recovery period
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मीठे ड्रिंक्स 

  • कोरोना से रिकवरी के दौरान मीठे ड्रिंक्स और शक्कर से परहेज करना चाहिए। इससे पेट में सूजन हो सकती है, जो एक नई परेशानी खड़ी कर सकता है। इसके बजाय आप नींबू पानी पी सकते हैं या फिर गुनगुना पानी पिएं। जल्दी से ठीक होने में ये आपकी मदद कर सकते हैं। 

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्यधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल, कानपुर में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed