सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सलाह: कोरोना से ठीक होने के बाद भी नहीं जा रहा है सिर दर्द तो करें इन चीजों का सेवन, मिलेगी राहत

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 07 May 2021 04:12 AM IST
विज्ञापन
easy remedies for post covid headache in hindi
सिरदर्द की शिकायत होने लगी है - फोटो : social media

 

 Medically reviewed by Dr. Rajat Salunke

डॉ रजत सालुंके, आयुर्वेदाचार्य

अष्टविनायक क्लीनिक, भोपाल

डिग्री- बी.ए.एम.एस

अनुभव- 13 वर्ष 
कोरोना से स्वस्थ हो जाने के बाद भी कई लोगों में पोस्ट कोरोना लक्षण दिखाई देते हैं, ऐसे में सिरदर्द की समस्या अधिकतर लोगों में नजर आ रही है। मल्टीविटामिन का सेवन करने के बावजूद कोरोना से ठीक हो रहे मरीजों को कभी-कभी सिरदर्द की शिकायत होने लगी है। ऐसे में व्यक्ति की कोशिश यह रहती है कि ऐसा क्या किया जाए कि दवा भी न लेना पड़े और सिरदर्द गायब हो जाए क्योंकि दवा लेने पर यह सिरदर्द कुछ देर के लिए पीछा छोड़ता है लेकिन फिर लौट आता है, ऐसे में कुछ आसान आयुर्वेदिक उपायों का आजमाकर इस सिर दर्द से आप आसानी से निजात पा सकते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए सिरदर्द होने पर किन चीजों के सेवन से राहत मिलती है। 

 

 

 




 
Trending Videos
easy remedies for post covid headache in hindi
पोस्ट कोविड लक्षणों को दूर भगाने में यह आपकी मदद करेगी - फोटो : Social media

तुलसी की चाय
कोरोना से ठीक होने के बाद भी तुलसी की चाय पीना आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा क्योंकि पोस्ट कोविड लक्षणों को दूर भगाने में यह आपकी मदद करेगी और आपको कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाएगी। तुलसी की चाय बनाने के लिए एक कप पानी को उबाल लें, फिर 5 से 7 मिनट तक मध्यम आंच पर इन पत्तियों को उबलने दें और फिर इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन करें। चाय पीते ही कुछ देर में आपको सिरदर्द से राहत मिल जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
easy remedies for post covid headache in hindi
पुदीने का सेवन जरूर करें - फोटो : social media

पुदीना ड्रिंक 
पुदीने में कई सारे गुण होते हैं। इसका विशेष गुण यह है कि इसमें एनलजेसिक तत्व होते हैं जो कि दर्द को कम करने में सहायता करते हैं इसलिए पुदीने का सेवन जरूर करें। एक गिलास गर्म पानी करें उसमें पुदीने की पत्तियों को उबाल लें और एक चुटकी काली मिर्च मिलाकर इस ड्रिंक का सेवन करें। ये स्वाद में भी बेहद अच्छा लगता है, साथ ही सिरदर्द के लिए तो बेहद लाभकारी है। आप घर के अन्य सदस्यों को भी इसका सेवन करवा सकती हैं। 

easy remedies for post covid headache in hindi
अदरक डालें और एक पूरा नींबू भी - फोटो : सोशल मीडिया

अदरक और नींबू
अदरक और नींबू तो हर भारतीय किचन में पाए जाते हैं। ऐसे में सिरदर्द होने पर एक गिलास पानी गर्म करें उसमें थोड़ा अदरक डालें और एक पूरा नींबू भी, अब इस मिश्रण को छानकर पी लें। आप इस मिश्रण का सेवन दिन में दो बार भी कर सकते हैं। लेकिन यदि दो बार पीने जा रहे हैं तो इस बात का विशेष ख्याल रखें कि एक बार में आधा गिलास ही लें। सवेरे खाली पेट इसका सेवन न करें। दो बार पीने पर सिर दर्द में बहुत जल्दी राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
easy remedies for post covid headache in hindi
इसे पीने से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं है - फोटो : social media

धनिया-चीनी
खड़ा धनिया और चीनी को बराबर मात्रा में पीस लेना चाहिए। इस पाउडर को एक गिलास पानी में एक चम्मच घोलकर पीने से भी सिर में होने वाले दर्द से आपको राहत मिलेगा। इसका सेवन आप दिन में दो से तीन बार आराम से कर सकते हैं। इसे पीने से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं है बल्कि गर्मियों में तो ये शरीर के तापमान को भी नियंत्रित रखने में सहायता करता है। 
नोट- यह लेख अष्टविनायक क्लीनिक के डॉक्टर रजत सालुंके से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर रजत सालुंके पिछले 13 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री करमवीर वैंकटराव तानाजी रणधीर आयुर्वेद कॉलेज, महाराष्ट्र से ली है।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed