फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid-19: केरल-गुजरात कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित, दिल्ली में भी बढ़ रहा संक्रमण; जानिए ये जरूरी बातें

Sun, 15 Jun 2025 05:27 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 15 Jun 2025 05:27 PM IST
सार

  • मई के आखिरी के हफ्तों से देश में संक्रमण के मामलों में वृद्धि लगातार जारी है।
  • केरल, गुजरात, महाराष्ट्र जैसे राज्य संक्रमण की इस लहर से सबसे ज्यादा प्रभावित देखे जा रहे हैं।
  • 15 जून (रविवार) को कुल 7383 एक्टिव मामले थे। पिछले 24 घंटे में 17 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है, वहीं 10 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

विज्ञापन
COVID-19 Cases Rising in India latest news in Last 24 Hours delhi covid cases news and updates
कोविड के बढ़ते मामले और अपडेट्स - फोटो : Freepik.com

Covid-19 News In India: देश के कई राज्यों में पिछले करीब एक महीने से कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा साझा की गई जानकारियों के मुताबिक 15 जून (रविवार) को कुल 7383 एक्टिव मामले थे। पिछले 24 घंटे में 17 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है, वहीं 10 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।



राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस की इस नई लहर में पहली बार एक दिन में तीन लोगों की मौत हुई है। इसके साथ दिल्ली में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। मई के आखिरी के हफ्तों से देश में संक्रमण के मामलों में वृद्धि लगातार जारी है। केरल, गुजरात, महाराष्ट्र जैसे राज्य संक्रमण की इस लहर से सबसे ज्यादा प्रभावित देखे जा रहे हैं।

देश में संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सभी लोगों को फिर से कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करने (मास्क, हाथों की स्वच्छता, भीड़-भाड़ में जाने से बचने) की सलाह दी है। वैसे तो फैल रहे वैरिएंट को हल्के लक्षणों वाला माना जाता रहा है पर कुछ लोगों में इसके कारण गंभीर रोग विकसित होने का खतरा भी देखा गया है।


(देशभर में पैर पसार रहा है कोरोना, आपको जरूर जाननी चाहिए वैक्सीनेशन को लेकर सामने आई ये जानकारी)

COVID-19 Cases Rising in India latest news in Last 24 Hours delhi covid cases news and updates
देश में कोरोनावायरस के मामले - फोटो : Adobe stock photos

कोरोना के इन अपडेट्स पर नजर डालिए

देश में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट और इसके सब-वैरिएंट्स (NB.1.8.1 और XFG) के कारण मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। वैसे तो ये वैरिएंट्स हल्की प्रकृति वाले माने जाते रहे हैं, पर जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर है, पहले से कई प्रकार की बीमारियों का शिकार रहे हैं या फिर 65 साल से अधिक उम्र के हैं, उनमें संक्रमण के कारण गंभीर रोग विकसित होने का खतरा हो सकता है।

  • केरल में इस लहर के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 102 नए मामलों के साथ यहां एक्टिव केस बढ़कर 2,007 हो गए हैं, जो देश के कुल मामलों का सबसे बड़ा हिस्सा है। पिछले 24 घंटे में हुई 10 मौतों में से 5 अकेले केरल में ही रिपोर्ट किए गए हैं।



 

  • केरल के बाद गुजरात में सबसे ज्यादा एक्टिव केस (1441) हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 4 नए मामले सामने आए हैं।



(ये भी जानिए- क्या फिर से जरूरी हो गया है मास-वैक्सीनेशन?)

COVID-19 Cases Rising in India latest news in Last 24 Hours delhi covid cases news and updates
कोरोना के नए वैरिएंट्स के मामले - फोटो : Adobe stock photos

दिल्ली-एनसीआर में भी बढ़ रहा है कोरोना

राजधानी दिल्ली में भी कोरोना का कहर जारी है। नई लहर में दिल्ली में कोरोनावायरस से पहली बार एक दिन में तीन लोगों की मौत हुई है। कोरोना से दिल्ली में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनमें दो महिला और एक पुरुष शामिल है। 57 वर्षीय महिला को मधुमेह, फेफड़े की समस्या थी। 57 वर्षीय पुरुष को मधुमेह, फेफड़े की समस्या थी। वहीं, 83 वर्षीय महिला को भी मधुमेह, उच्च रक्तचाप, फेफड़े की समस्या थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
COVID-19 Cases Rising in India latest news in Last 24 Hours delhi covid cases news and updates
कोरोना से बचाव के उपाय करें - फोटो : Adobe Stock

डॉक्टर्स की सलाह-सभी लोग बरतें लगातार सावधानी

अमर उजाला से बातचीत में पुणे स्थित एक अस्पताल में क्रिटिकल केयर के डॉक्टर उपेंद्र सिंह कहते हैं, देश में फैल रहे ओमिक्रॉन और इसके सब-वैरिएंट्स में कुछ अतिरिक्त म्यूटेशन देखे गए हैं, जो इसे शरीर में बनी प्रतिरक्षा को चकमा देकर आसानी से संक्रमित करने के योग्य बनाते हैं।

जिन लोगों की प्रतिरोधक क्षमता अच्छी है उनमें इस संक्रमण का असर नहीं हो रहा है, पर चिंताजनक बात ये है कि संक्रमित व्यक्ति वायरस का वाहक जरूर हो सकता है, जिससे उन लोगों मे संक्रमण फैलने का खतरा रहता है जो पहले से बीमार हैं या बुजुर्ग हैं। ऐसे लोगों में गंभीर रोग विकसित हो सकता है। इसलिए जरूरी कि सभी लोग संक्रमण से बचने के उपाय करते रहें।

आप जाने-अनजाने ऐसे लोगों में वायरस पहुंचा सकते हैं जिनमें गंभीर रोग विकसित होने का जोखिम अधिक रहता है। 




------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed