सब्सक्राइब करें

Health Tips: हेल्दी रहने के लिए रोज खाएं ये चार नट्स, शरीर को मिलेंगे सभी जरूरी पोषक तत्व

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 19 Feb 2026 08:05 PM IST
सार

नट्स में अनसेचुरेटेड फैटी एसिड और अन्य पोषक तत्व होते हैं। यानी कि अगर आप रोजाना विभिन्न प्रकार के नट्स का मुट्ठीभर सेवन करते हैं तो इसके कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं आपके लिए कौन-कौन से नट्स बहुत फायदेमंद हो सकते हैं?

विज्ञापन
daily nuts khane ke fayde cashew and raisins nutrition facts and benefits in hindi
ड्राई फ्रूट्स खाने के क्या फायदे हैं? - फोटो : Freepik.com

आहार की पौष्टिकता बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए नट्स का सेवन करना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। नट्स यानी कि सूखे मेवे कई प्रकार के पोषक तत्वों का बेहतर स्रोत होते हैं, जिनसे शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार से स्वास्थ्य लाभ देखा गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी उम्र के लोगों को रोजाना एक मुट्ठी सूखे मेवों का सेवन जरूर करना चाहिए। स्वस्थ आहार के हिस्से के रूप में नट्स खाना आपके हृदय स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाली समस्याओं को दूर करने में काफी कारगर हो सकता है।



नट्स में अनसेचुरेटेड फैटी एसिड और अन्य पोषक तत्व होते हैं। यानी कि अगर आप रोजाना विभिन्न प्रकार के नट्स का मुट्ठीभर सेवन करते हैं तो इसके कई लाभ हो सकते हैं।  

आइए जानते हैं कि किन नट्स को आहार में जरूर शामिल किया जाना चाहिए?

Trending Videos
daily nuts khane ke fayde cashew and raisins nutrition facts and benefits in hindi
काजू खाने से क्या होता है? - फोटो : Freepik.com

काजू को करिए आहार में शामिल

काजू फाइबर, प्रोटीन और स्वस्थ वसा से भरपूर होते हैं। इनमें विभिन्न प्रकार के विटामिन्स, खनिज और स्वास्थ्य-सुरक्षात्मक लाभकारी प्लांट बेस्ड यौगिक भी होते हैं। काजू वजन घटाने, रक्त शर्करा नियंत्रण और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में लाभकारी पाया गया है।
 

  • काजू मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है क्योंकि ये विटामिन-ई से भरपूर होता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट भी है और मस्तिष्क कोशिकाओं को क्षति से बचाने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
daily nuts khane ke fayde cashew and raisins nutrition facts and benefits in hindi
किशमिश खाने के लाभ - फोटो : Freepik.com

पाचन और खून की कमी के लिए किशमिश 

किशमिश अघुलनशील फाइबर का एक अच्छा स्रोत है, जो पाचन में सहायता करता है और पेट की समस्याओं को कम करता है। किशमिश में टार्टरिक एसिड भी होता है।
 

  • शोध से पता चलता है कि इसमें सूजन-रोधी गुण हो सकते हैं, जो आंतों की कार्यप्रणाली में सुधार करने के साथ हृदय को स्वस्थ रखने में भी महत्वपूर्ण है।
  • आपके पेट में बैक्टीरिया के संतुलन को विनियमित करने में भी किशमिश के सेवन से मदद मिल सकती है।
daily nuts khane ke fayde cashew and raisins nutrition facts and benefits in hindi
अखरोट खाने के लाभ - फोटो : Freepik

बहुत फायदेमंद है अखरोट

अखरोट भी अपने स्वास्थ्य लाभ को लेकर काफी चर्चा में रहा है। इसमें अधिक मात्रा में पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं, जो संतृप्त वसा की तुलना में स्वास्थ्यवर्धक होते हैं।
 

  • अखरोट में अल्फा-लिनोलेनिक और लिनोलिक एसिड होते हैं, जो ब्लड लिपिड पर अनुकूल प्रभाव डालने के अलावा, रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने वाले सूजन-रोधी गुणों में मदद करती है।
  • अखरोट का नियमित सेवन हृदय-मस्तिष्क के लिए सबसे लाभकारी हो सकता है।
विज्ञापन
daily nuts khane ke fayde cashew and raisins nutrition facts and benefits in hindi
बादाम खाने के क्या लाभ हैं? - फोटो : Adobe Stock

बादाम कई पोषक तत्वों से भरपूर

बादाम आपके शरीर को फायदा पहुंचाने के लिए आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यदि आप अपने हृदय, हड्डियों और मस्तिष्क को मजबूत करना चाहते हैं, तो बादाम खाना आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है। बादाम खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल, जिसे लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (एलडीएल) कहा जाता है, उसके स्तर को कम करने में मदद मिलती है जो हृदय को स्वस्थ रखने के लिए काफी फायदेमंद है।

बादाम में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं जो कई क्रोनिक बीमारियों से बचाने में सहायक है।




-------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed