सब्सक्राइब करें

इन 5 देशों में होते हैं सबसे ज्यादा मच्छर, डेंगू मलेरिया का बना रहता है खतरा

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Sep 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
Dengue: countries with most mosquitoes in the World

अगर आपको लगता है कि डेंगू मलेरिया का प्रकोप सिर्फ भारत में ही सबसे ज्यादा रहता है तो अपनी जानकारी दुरुस्त कर लें।भारत के अलावा कई ऐसे देश हैं जो दिखने में तो बेहद खूबसूरत नजर आते हैं लेकिन डेंगू मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियों को फैलाने वाले मच्छरों का घर बने हुए हैं। आपको पढ़कर थोड़ी हैरानी हो सकती हैं पर यह बात सच है। आपको बता दें, पांच ऐसे देश जहां सबसे ज्यादा मच्छर होते हैं । 

Trending Videos
Dengue: countries with most mosquitoes in the World
Thailand
बरसात और चिपचिपा मौसम मच्छरों के पैदा होने के लिए सबसे अनुकूल समय होता है। कई देशों में ऐसा मौसम ज्यादातर समय बना रहता है जिसकी वजह से वहां मच्छरों की संख्या में बढ़ोतरी होती रहती है। हालांकि मच्छरों का प्रकोप दुनिया भर में फैला हुआ है। दुनिया भर में मच्छरों की 3,000 से अधिक प्रजातियां हैं जो विभिन्न जलवायु और मौसम की अनुकूल स्थिति में पैदा होती हैं। बता दें, सबसे ज्यादा मच्छर - थाईलैंड, ब्राजील, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया जैसे देशों में पाए जाते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Dengue: countries with most mosquitoes in the World
बता दें, एक खास प्रजाति का मच्छर ही चिकनगुनिया फैलाता है जिसे एडिस एजेप्टी कहा जाता है, इस मच्छर की पहचान एक जर्मन डॉक्टर जोहान विल्हेम ने 1818 में की थी।एडिस एजिप्टी कई बार डेंगू और चिकनगुनिया दोनों के वायरस वाला होता है।यह मामूली नहीं बल्कि बहुत ही खतरनाक मच्छर है, जो अफ्रीका, एशिया और लातीनी अमरीका में पाया जाता है। यही वो मच्छर है जो डेंगू और जीका जैसी बीमारियां भी फैलाता है।
Dengue: countries with most mosquitoes in the World
dengue
आपको शायद ही इस बात का पता हो कि सिर्फ मादा मच्छर ही इंसानों का खून चूसती हैं। जबकि नर मच्छर शाकाहारी होते हैं। नर मच्छर पेड़-पौधों के रस पर जिंदा रहते हैं। मादा मच्छरों को इंसानी खून की जरूरत लार्वा के प्रोडक्शन के लिए पड़ती है।
 
विज्ञापन
Dengue: countries with most mosquitoes in the World
dengue
चिकनगुनिया वाले मच्छर को बहुत गौर से या मैग्निफाइंग ग्लास से देखें तो उसके शरीर पर सफेद धारियां होती हैं, जो उसकी खास पहचान है।मलेरिया फैलाने वाला मच्छर अलग प्रजाति का होता है जिसे एनोफिलिस कहते हैं, और सिर्फ मादा मच्छर के काटने पर ही व्यक्ति मलेरिया का शिकार होता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed