कोरोना वायरस को लेकर बीते आठ-नौ महीने में सैकड़ों तरह के शोध अध्ययन हो चुके हैं। इनमें से कई शोधों ने न केवल आम लोगों को बल्कि वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और स्वास्थ्य विशेषज्ञों को भी चौंकाया है। ब्राजील में हाल ही में कोरोना वायरस पर हुई स्टडी भी चौंकाने वाली है। इस शोध अध्ययन में बताया गया है कि डेंगू में हुए बुखार ने कोरोना मरीजों के लिए सुरक्षा कवच की तरह काम किया है। शोध के मुताबिक डेंगू बुखार से लोगों के शरीर में कुछ ऐसी एंटीबॉडी बनी हैं, जो कोरोना वायरस से लड़ने में मदद कर रही है। ऐसे लोगों में संक्रमण के कम मामले सामने आ रहे हैं।
{"_id":"5f6c57268ebc3ed935628f8b","slug":"dengue-makes-stronger-against-covid-19-sars-cov-2-virus-immunity-protect-from-coronavirus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus Research: डेंगू होने पर बनी एंटीबॉडी कोरोना वायरस से लड़ने में कारगर, इस शोध ने चौंकाया","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
CoronaVirus Research: डेंगू होने पर बनी एंटीबॉडी कोरोना वायरस से लड़ने में कारगर, इस शोध ने चौंकाया
Thu, 24 Sep 2020 04:20 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Thu, 24 Sep 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
- ब्राजील में कोरोनावायरस पर हुए इस शोध अध्ययन के मुताबिक, डेंगू बुखार होने के बाद लोगों में जो एंटीबॉडी विकसित हुईं, वह कोरोना वायरस के खिलाफ असरदार साबित हो रही है। डेंगू से पीड़ित होने पर लोगों में जो इम्यूनिटी बन रही है, उससे कोरोना संक्रमण होने का खतरा कम हो रहा है। इस शोध अध्ययन के दौरान डेंगू के 2019 और 2020 के मामलों की तुलना की गई है।
डेंगू (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala
जहां डेंगू के ज्यादा मामले, वहां कोरोना का कम संक्रमण
- ड्यूक यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता प्रो. मिगुइल निकोलेसिस के मुताबिक, डेंगू से बचाने के लिए बनाई गई वैक्सीन भी कोरोना वायरस के खिलाफ सुरक्षा दे सकती है। शोध के दौरान सामने आया है कि जिन देशों में इस साल या पिछले साल डेंगू के ज्यादा मामले सामने आए, वहां कोरोना वायरस का संक्रमण कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
dengue
- फोटो : Pixabay
- शोध अध्ययन के मुताबिक, डेंगू और कोरोना वायरस के बीच अलग तरह का संबंध बताया जा रहा है। एशिया और प्रशांत महासागर के देशों में और लैटिन अमेरिका में ऐसा ही दिख रहा है। शोधकर्ताओं का कहना है, शोध में सामने आई जानकारी दिलचस्प है। पहले यह जानकारी सामने आई थी कि जिन लोगों के खून में डेंगू की एंटीबॉडी है, कोरोना जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही थी, जबकि उन्हें कोरोना का संक्रमण हुआ ही नहीं था।
विज्ञापन
डेंगू (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
- प्रो. निकोलेसिस का कहना है कि ब्राजील में डेंगू और कोरोना के बीच यह संबंध संयोग से सामने आया है। कोरोना संक्रमण के शिकार शीर्ष देशों में ब्राजील भी शामिल है। शोध अध्ययन के दौरान हमारी टीम ने पाया कि ब्राजील में कोरोना के मामले सबसे ज्यादा हाइवे से जुड़े इलाके में हैं। ऐसे हॉटस्पॉट को चिह्नित किया गया।