सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Health Tips: डेंगू ठीक होने के बाद इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना पाचन संबंधित बढ़ सकती है दिक्कतें

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 13 Oct 2025 04:21 PM IST
सार

Dengue Recovery Tips: डेंगू के बाद अक्सर लोग कमजोरी महसूस करते हैं और पाचन संबंधी समस्याओं का भी सामना करते हैं। ऐसा होना बहुत आम बात है। ऐसे में विशेषज्ञ कुछ सावधानियां बरतने का सुझाव देते हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।

विज्ञापन
Diet Plan Rules After Dengue Recovery to Prevent Digestive Issues Health Tips in Hindi
डेंगू - फोटो : Amar Ujala

What to Eat After Recovering From Dengue: डेंगू एक गंभीर वायरल संक्रमण है जो हमारे शरीर में न सिर्फ प्लेटलेट्स को कम करता है, बल्कि पूरे शरीर, खासकर पाचन तंत्र को बुरी तरह से प्रभावित करता है। बुखार उतरने और प्लेटलेट्स सामान्य होने के बाद अक्सर मरीज यह मान लेते हैं कि वे पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और तुरंत ही अपने सामान्य आहार पर लौट आते हैं। लेकिन यही सबसे बड़ी गलती होती है। 



डेंगू के दौरान इस्तेमाल की गई दवाइयों और संक्रमण के कारण आंतों की कार्यप्रणाली कमजोर और धीमी हो जाती है। इस नाजुक स्थिति में अगर आप अचानक भारी, मसालेदार, या तले-भुने भोजन का सेवन करते हैं, तो आपका पाचन तंत्र इसे संभाल नहीं पाता। यही वजह है कि डेंगू ठीक होने के बाद अधिकतर लोग पेट दर्द, एसिडिटी, गैस, अपच या यहां तक कि दस्त जैसी गंभीर पाचन संबंधी दिक्कतों का सामना करते हैं।

इसलिए डेंगू से पूरी तरह से उबरने के लिए शारीरिक शक्ति के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लाना जरूरी है। इसलिए डेंगू से ठीक होने के बाद भी कम से कम दो सप्ताह तक अपने आहार में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Trending Videos
Diet Plan Rules After Dengue Recovery to Prevent Digestive Issues Health Tips in Hindi
पेट की समस्या - फोटो : Freepik.com

मसालेदार और तैलीय भोजन से पूरी तरह परहेज
रिकवरी के दौरान मसालेदार और तैलीय भोजन से पूरी तरह परहेज करें। इन खाद्य पदार्थों को पचाने में बहुत अधिक मेहनत लगती है, जिससे आंतों पर अनावश्यक दबाव पड़ता है। इस दौरान एसिडिटी की समस्या भी बढ़ सकती है। इसके बजाय उबला हुआ या भाप में पका हल्का भोजन जैसे दलिया, मूंग दाल की खिचड़ी, या उबली हुई सब्जियां खाएं।


ये भी पढ़ें- Japan Epidemic: भारत में भी महामारी की आशंका? क्या जापान जैसा फ्लू फैल सकता है इंडिया में?
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diet Plan Rules After Dengue Recovery to Prevent Digestive Issues Health Tips in Hindi
फल - फोटो : Adobe

फाइबर और पानी की मात्रा बढ़ाएं
पाचन तंत्र को फिर से सक्रिय करने के लिए पानी और फाइबर की मात्रा बढ़ाना जरूरी है। नारियल पानी, ताजे फलों का जूस (बिना चीनी वाला) और गुनगुना पानी शरीर को हाइड्रेटेड रखेने मदद करते हैं। वहीं सुलभ फाइबर वाले खाद्य पदार्थ जैसे ओट्स, केला और उबले आलू आंतों की सफाई और सामान्य कार्यप्रणाली को ठीक करने में मदद करते हैं।


ये भी पढ़ें- Health Tips: नींद नहीं आती और शरीर में बना रहता है दर्द? कहीं आपमें इस पोषक तत्व की कमी तो नहीं
 
Diet Plan Rules After Dengue Recovery to Prevent Digestive Issues Health Tips in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic
डेयरी उत्पादों का सीमित सेवन
डेंगू के बाद कुछ लोगों को लैक्टोज इंटॉलरेंस की अस्थायी समस्या हो सकती है। इसलिए इस दौरान दही, छाछ या पनीर को छोड़कर, दूध और उससे बने भारी डेयरी उत्पादों का सेवन सीमित कर देना चाहिए। अगर डेयरी उत्पाद खाने ही हैं, तो पहले थोड़ी मात्रा में खाकर देखें कि आपका शरीर उसे पचा पा रहा है या नहीं।

 
विज्ञापन
Diet Plan Rules After Dengue Recovery to Prevent Digestive Issues Health Tips in Hindi
आहार पर दें ध्यान - फोटो : Freepik.com
भोजन की मात्रा और समय का ध्यान
एक बार में ज्यादा भोजन करने के बजाय, दिनभर में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में कई बार खाएं। इससे पाचन तंत्र पर बोझ कम पड़ता है और पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है। रिकवरी के दौरान प्रोटीन (दाल का पानी, अंडे का सफेद भाग) और विटामिन-सी (नींबू, आंवला) को शामिल करें, ये आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं।

अगर ये सावधानियां बरतने के बाद भी आप कमजोरी महसूस कर रहे हैं, तो आपको बिना देर किए डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed