सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Health Tips: इन बीमारियों के लिए 'अमृत' होता है दाल का पानी, जानें इसे पीने का सही समय

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 13 Oct 2025 01:48 PM IST
सार

दाल का पानी एक बेहद फायदेमंद पेय है, और ध्यान देने वाली बात यह की यह बहुत आसानी से लगभग हर घरों में उपलब्ध हो सकता है। दाल के पानी का फायदा बहुत कम लोगों को मालूम है, इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Lentil water is good for these diseases know the right time to drink it
दाल का पानी - फोटो : Amar Ujala

Benefits of Drinking Lentil Water: दाल भारतीय भोजन का एक अभिन्न अंग है। अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि दाल को उबालने के बाद कुछ लोग उसका पानी फेंक देते हैं। बता दें कि वो पानी वास्तव में प्रोटीन और पोषक तत्वों का भंडार होता है। इस पानी को 'दाल का पानी' कहा जाता है और आयुर्वेद से लेकर आधुनिक पोषण विज्ञान तक, इसे कई बीमारियों के लिए किसी 'अमृत' से कम नहीं माना जाता है। 



दाल का पानी आसानी से पच जाता है, क्योंकि इसमें ठोस फाइबर की मात्रा कम होती है, जिससे यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जिनकी पाचन शक्ति कमजोर है या जो किसी बीमारी से उबर रहे हैं। यह पानी विटामिन, मिनरल्स (जैसे आयरन और फोलेट) और अमीनो एसिड से भरपूर होता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा और बिल्डिंग ब्लॉक्स प्रदान करते हैं। इसलिए इसे फेंकने के बजाय आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, जो आपको कमजोरी, डिहाइड्रेशन और पाचन संबंधी कई समस्याओं से बचा सकता है। इसलिए आइए इस लेख में इसके सेवन का सही समय और तरीका के बारे में जानते हैं।

Trending Videos
Lentil water is good for these diseases know the right time to drink it
दाल का पानी - फोटो : Freepik
कमजोरी और बीमारी से रिकवरी के लिए
दाल का पानी उन लोगों के लिए वरदान है जो बुखार, वायरल संक्रमण या सर्जरी के बाद रिकवर हो रहे हैं। यह प्रोटीन का सरलतम रूप होता है, जिसे शरीर जल्दी अवशोषित कर लेता है, जिससे मांसपेशियों की मरम्मत तेजी से होती है। यह पानी भूख न लगने की समस्या को भी दूर करता है और पोषण की कमी नहीं होने देता।

ये भी पढ़ें- Japan Epidemic: भारत में भी महामारी की आशंका? क्या जापान जैसा फ्लू फैल सकता है इंडिया में?
विज्ञापन
विज्ञापन
Lentil water is good for these diseases know the right time to drink it
दाल का पानी - फोटो : Freepik
पाचन और आंतों के लिए
जिन लोगों को अपच, गैस या दस्त की समस्या होती है, उनके लिए दाल का पानी बहुत फायदेमंद है। यह पेट को शांत करता है, आंतों की सूजन कम करता है और पाचन तंत्र पर बिना कोई बोझ डाले जरूरी तरल पदार्थ और इलेक्ट्रोलाइट्स प्रदान करता है। यह आपके गट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: नींद नहीं आती और शरीर में बना रहता है दर्द? कहीं आपमें इस पोषक तत्व की कमी तो नहीं
Lentil water is good for these diseases know the right time to drink it
अरहर और मसूर का मिक्स दाल - फोटो : Adobe Stock
बच्चों और बुजुर्गों के लिए पोषण
दाल का पानी छोटे बच्चों (खासकर 6 महीने के बाद) और बुजुर्गों के आहार में प्रोटीन और ऊर्जा जोड़ने का सबसे सुरक्षित तरीका है। बच्चे इसे आसानी से पी लेते हैं और इसमें मौजूद आयरन तथा फोलेट उनके विकास में सहायता करते हैं। बुजुर्गों के लिए यह चबाने की जरूरत को कम करके पोषण देता है।

 
विज्ञापन
Lentil water is good for these diseases know the right time to drink it
डॉक्टर - फोटो : Freepik
इसे पीने का सही समय
दाल का पानी पीने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट या दोपहर के भोजन से पहले है। इसे सुबह पीने से दिन की शुरुआत में ही शरीर को ऊर्जा मिल जाती है। बीमारी से उबर रहे लोग इसे दिन में दो से तीन बार भी पी सकते हैं। इसे बनाते समय इसमें हल्का नमक और हींग डालना स्वाद और पाचन दोनों के लिए फायदेमंद होता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed