{"_id":"609d7b7b8ebc3e0a8a525999","slug":"do-not-made-this-mistakes-during-fever-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुखार आने पर इन गलतियों को करने से बढ़ सकती है समस्या, न करें लापरवाही","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
बुखार आने पर इन गलतियों को करने से बढ़ सकती है समस्या, न करें लापरवाही
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तेजस्वी मेहता
Updated Fri, 14 May 2021 11:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है।
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Medically reviewed by Dr. Vishesh Akole
डॉ विशेष अकोले, जनरल फिजिशियन
संत रविदास हॉस्पिटल, इंदौर
डिग्री- एम.बी.बी.एस
अनुभव- 28 वर्ष
इन दिनों बुखार आने पर कई लोग तो बहुत डर जाते हैं और कई लोग इसे नजरअंदाज करते हैं। ऐसे में दोनों ही तरह के लोगों के लिए बहुत आवश्यक है कि उपचार के साथ ही वे छोटी-छोटी गलतियां न करें। कई लोग दवाई लेने के साथ ही सामान्य गलतियां कर देते हैं जो कि सीधा रोग-प्रतिरोधक क्षमता पर प्रभाव डालती हैं, रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है। जिससे कि कई बार बुखार बार-बार आता है, जुकाम भी हो सकता है इसलिए बुखार आने पर यदि आप भी करते हैं ये गलतियों तो हो सकती है मुश्किल।
2 of 5
सुबह तक फिर बुखार आ सकता है
- फोटो : Social media
एयर कंडीशनर में सोना
गर्मी के मौसम में लोगों को एयरकंडीशनर में सोने की आदत होती है। ऐसे में यदि बुखार आ रहा-जा रहा है तो गलती से भी एयरकंडीशनर में न सोएं। एयरकंडीशनर में सोने पर शरीर का तापमान काफी घट जाता है जिसके बाद नाक और गले पर बुरा प्रभाव पड़ता है। लंबे समय तक ठंडे वातावरण में सोने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर होती है। एयर कंडीशनर में सोते रहने से सुबह तक फिर बुखार आ सकता है।
3 of 5
अपने बिस्तर, टॉयलेट आदि को साफ रखें
- फोटो : social media
साफ-सफाई का ध्यान न रखना
बुखार आने पर यदि आप साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते हैं तो बार-बार बुखार आने की संभावना बनती है इसलिए बुखार आने पर अपने बिस्तर, टॉयलेट आदि को साफ रखें। कई लोग बुखार आने पर नहाते नहीं हैं, जो कि ठीक नहीं है। बुखार आने पर शरीर से पसीना निकलता है जिसमें बुरे जीवाणु होते हैं इसलिए जरूरी है कि शरीर को साफ रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
खुद का रूमाल उपयोग में लें
- फोटो : Pixabay
छींकने के बाद किसी भी कपड़े से हाथ पोंछना
कई लोगों की आदत होती है कि बुखार के दौरान यदि छींक आती है तो मुंह पर कोई कपड़ा लगाने की बजाय हाथ लगा लेते हैं इसलिए बहुत जरूरी है कि आप हाथों की बजाय खुद का रूमाल उपयोग में लें और यदि हाथ पर छींक आ गई है तो किसी भी कपड़े से उस हाथ को न पोछें क्योंकि उस कपड़े को यदि आपने ही हाथ में ले लिया तो बुखार के कीटाणु आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ठंडी चीजों का सेवन तो गलती से न करें
- फोटो : social media
भारी खाना लेना
बुखार के दौरान भी बहुत जरूरी है कि आपके खाने का विशेष ध्यान रखें। कई लोग सोचते हैं कि बुखार का संबंध किसी पेट की बीमारी से नहीं है इसलिए वे भारी और तले हुए खाने से परहेज नहीं करते हैं लेकिन यह ठीक नहीं है क्योंकि ऐसा करने से खाने को पचाने में शरीर की बहुत ऊर्जा खर्च होती है इसलिए हल्का खाना लें ताकि रोग-प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहे। ठंडी चीजों का सेवन तो गलती से न करें।
नोट- यह लेख संत रविदास हॉस्पिटल के डॉक्टर विशेष अकोले से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर विशेष अकोले पिछले 28 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री जी.एस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उत्तर प्रदेश से ली है।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।