सब्सक्राइब करें

Healthy Diet: आयरन-फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्वों का खजाना है ये ड्राई फ्रूट, एनीमिया-कमजोरी वालों के लिए रामबाण

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 07 Apr 2026 08:09 PM IST
सार

Chuhara Khane Ke Fayde: सूखे खजूर या छुहारा आपके लिए विशेष फायदेमंद हो सकता है। छुहारा में कैल्शियम, आयरन और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों की मजबूती और खून की कमी को दूर करने में सहायक माने जाते हैं। 

विज्ञापन
dry fruits nutritional value and health benefits dried dates chuara khane ke fayde
ड्राई फ्रूट्स और इसके फायदे - फोटो : Freepik.com

अच्छी सेहत के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ खान-पान में सुधार पर विशेष जोर देते हैं। अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में डॉक्टर ने बताया कि अगर हम सभी सिर्फ अपनी डाइट में ही सुधार कर लेते हैं तो इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को कम किया जा सकता है। हम सभी की डाइट में ड्राई फ्रूट्स जरूर होने चाहिए। ड्राई फ्रूट्स यानी सूखे मेवे पोषक तत्वों का बेहतरीन स्रोत माने जाते हैं।



बादाम, अखरोट, काजू, किशमिश और खजूर जैसे ड्राई फ्रूट्स में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और विटामिन-ई जैसे तत्व पाए जाते हैं। रोजाना सीमित मात्रा में ड्राई फ्रूट्स का सेवन हृदय रोग के खतरे को कम करने से लेकर कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रखने, शरीर को ऊर्जा प्रदान करने और क्रॉनिक बीमारियों से बचाए रखने तक में मददगार हो सकता है।

ड्राई फ्रूट्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जिससे कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा भी कम हो सकता है।

खजूर और सूखे खजूर (छुहारे) आपको कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ दे सकते हैं। क्या आप रोज छुहारे खाते हैं?

Trending Videos
dry fruits nutritional value and health benefits dried dates chuara khane ke fayde
ड्राई फ्रूट्स खाना क्यों जरूरी है? - फोटो : Freepik.com

पोषक तत्वों का पावरहाउस हैं  ड्राई फ्रूट्स

आहार विशेषज्ञ पूजा शर्मा बताती हैं,  ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्वों का पावरहाउस माने जाते हैं। इनमें हेल्दी अनसैचुरेटेड फैट्स होते हैं जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हैं।
 

  • बादाम और अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो मस्तिष्क के विकास में सहायक है। 
  • किशमिश और खजूर में प्राकृतिक शुगर के साथ आयरन और पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो खून की कमी और मांसपेशियों के कार्य में मदद करती है। 
  • खजूर ऊर्जा देने वाला फल है, इसमें ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सुक्रोज जैसे प्राकृतिक शर्करा तत्व पाए जाते हैं। इसमें आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन बी6 पाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
dry fruits nutritional value and health benefits dried dates chuara khane ke fayde
छुहारा सेहत के लिए बहुत लाभकारी - फोटो : Freepik.com

डाइट में शामिल करें छुहारा

सूखे खजूर या छुहारा भी आपके लिए विशेष फायदेमंद हो सकते हैं। छुहारा में कैल्शियम, आयरन और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों की मजबूती और खून की कमी को दूर करने में सहायक है। 
 

  • आयुर्वेद में सर्दियों के मौसम में छुहारा खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसे शरीर को गर्माहट देने वाला माना जाता है। 
  • दूध में उबालकर छुहारा खाने से ऊर्जा और ताकत बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
  • यह कमजोर इम्युनिटी, थकान और शारीरिक कमजोरी में लाभकारी माना जाता है। 



शरीर को ताकत देने से लेकर दिल की सेहत तक के लिए लाभकारी

डायटीशियन बताती हैं, पुराने समय में ताकत बढ़ाने के लिए लोग दूध में छुहारा भिगोकर खाते थे। छुहारे को भिगोकर खाने से शरीर को कई लाभ मिल सकते। हैं। छुहारा आयरन से भरपूर होता है ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है और आप एनीमिया से बचे रहते हैं। अगर आप थकान और कमजोरी महसूस करते हैं तो भीगा हुआ छुहारा का सेवन करें। इसमें कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है। 
 

  • इसके अलावा छुहारा का सेवन करने से  एंटीऑक्सिडेंट, हाइपोलिपिडेमिक, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीएपोप्टोटिक गुण मिलते हैं ये दिल को सेहतमंद रखने में मदद करते हैं। 
  • अगर आप खाली पेट भीगा हुआ छहारा खाते हैं तो इससे मेटाबोलिक रेट बढ़ने में मदद मिलती है। इसके सेवन से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। 
dry fruits nutritional value and health benefits dried dates chuara khane ke fayde
छुहारा-खजूर पोषक तत्वों का खजाना - फोटो : Freepil.com

ये सावधानियां भी जरूरी
 

छुहारा खाने से फाइबर मिलता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन ए और विटामिन सी होता है। ये सभी इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम मैग्नीशियम और फॉस्फोरस हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

आहार विशेषज्ञ पायल शर्मा कहती हैं, छुहारा का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए,क्योंकि अधिक सेवन करने से नुकसान हो सकता है। अगर आपको कोई पुरानी बीमारी या डायबिटीज है तो सेवन से पहले चिकित्सक से सलाह जरूर लें। डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन सीमित मात्रा में और डॉक्टर की सलाह से करना चाहिए, क्योंकि इसमें प्राकृतिक शुगर अधिक होती है। संतुलित मात्रा में छुहारा खाना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed