सब्सक्राइब करें

Father's Day: 60 की उम्र के बाद पिता में कभी भी दिखें ये लक्षण, तुरंत ले जाएं डॉक्टर के पास

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 21 Jun 2026 08:11 PM IST
सार

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, शारीरिक सक्रियता, पर्याप्त नींद और समय पर चिकित्सा सलाह स्वस्थ उम्र बढ़ने के महत्वपूर्ण आधार हैं। अपने पिता को स्वस्थ रखने के लिए उनमें कुछ लक्षणों पर निरंतर ध्यान देते रहना चाहिए।

विज्ञापन
fathers day 2026 disease risk and symptomes to identify in father after age 60 health tips
पिता की सेहत का रखें ध्यान - फोटो : Amarujala.com/AI

पिता को किसी भी घर की सबसे मजबूत दीवार माना जाता है। हर मुश्किल में परिवार का सहारा बनने वाले, परिवार पर आने वाली किसी भी मुसीबत का एहसास तक न होने देने वाले पिता की सेहत को लेकर आप कितने अलर्ट हैं? आज फादर्स डे है। पिता के त्याग, प्रेम और परिवार के लिए उनके योगदान को सम्मान देने के लिए हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को ये खास दिन मनाया जाता है।



फादर्स डे सिर्फ उपहार देने या साथ में तस्वीरें खिंचवाने का मौका नहीं है। यह उस शख्स की सेहत का ध्यान रखने का भी दिन है जिसने पूरी जिंदगी परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं। बढ़ती उम्र के साथ हृदय रोग, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और प्रोस्टेट संबंधी समस्याओं का जोखिम काफी बढ़ जाता है। अच्छी बात यह है कि इनमें से कई बीमारियों के शुरुआती संकेत समय रहते पहचान लिए जाएं तो इलाज आसान हो जाता है।

अगर आपके पिता की भी उम्र 50 से अधिक हो रही है तो उनमें कुछ लक्षणों का निरंतर गंभीरता से ध्यान देते रहिए। ये उन्हें किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या से बचाने में मदद कर सकता है, ये आपके पिता के लिए सबसे अच्छा गिफ्ट भी होगा।

fathers day 2026 disease risk and symptomes to identify in father after age 60 health tips
नियमित हेल्थ चेकअप जरूरी - फोटो : Freepik.com

60 के बाद नियमित जांच जरूरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, शारीरिक सक्रियता, पर्याप्त नींद और समय पर डॉक्टरी सलाह उम्र बढ़ने के साथ होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने में मददगार हो सकते हैं।

इस फादर्स डे पर आप अपने पिता को हेल्थ चेकअप के लिए जरूर ले जाएं। इसके अलावा नियमित रूप से कुछ लक्षणों पर ध्यान देते रहें ताकि किसी भी समस्या को समय रहते पहचानकर उसका उपचार किया जा सके।

fathers day 2026 disease risk and symptomes to identify in father after age 60 health tips
दिल की समस्याओं का खतरा - फोटो : Freepik.com

सीने में दर्द या चलते समय सांस तो नहीं फूलता?

60 वर्ष के बाद सीने में जकड़न, दबाव, दर्द या थोड़ी मेहनत में सांस फूलना हृदय संबंधी समस्या का संकेत हो सकता है। 
 

  • कई लोगों में दिल की बीमारियों का दर्द केवल सीने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि कंधे, बांह, गर्दन, जबड़े या पीठ तक फैल सकता है।
  • हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, धूम्रपान, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल और मोटापा इन जोखिमों को बढ़ाते हैं। 
  • यदि ये लक्षण बार-बार हों या अचानक शुरू हों, तो तुरंत अपने पिता को डॉक्टर के पास ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
fathers day 2026 disease risk and symptomes to identify in father after age 60 health tips
प्रोस्टेट का खतरा - फोटो : Adobe stock

बार-बार पेशाब आने या पेशाब करने में कठिनाई की दिक्कत तो नहीं?

बढ़ती उम्र के पुरुषों में प्रोस्टेट ग्रंथि का बढ़ना आम है। इसके कारण रात में कई बार पेशाब आना, पेशाब करने में कठिनाई या मूत्राशय पूरी तरह खाली न होने का एहसास हो सकता है।
 

  • ये लक्षण हमेशा कैंसर का संकेत नहीं होते, लेकिन इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
  • 60 की उम्र के बाद पुरुषों में प्रोस्टेट की समस्या का खतरा काफी बढ़ जाता है।
  • समय पर पहचान से उपचार से बड़े खतरे को टाला जा सकता है।
विज्ञापन
fathers day 2026 disease risk and symptomes to identify in father after age 60 health tips
अल्जाइमर रोग के लक्षण - फोटो : Adobe Stock

अचानक भूलने की आदत या व्यवहार में बदलाव तो नहीं?

कभी-कभार चीजें भूल जाना सामान्य हो सकता है, लेकिन यदि आपके पित बार-बार रास्ता भूलने लगे हैं, परिचित लोगों को पहचानने में कठिनाई हो, रोजमर्रा के काम में परेशानी आ रही हो तो यह संज्ञानात्मक समस्या का संकेत हो सकता है।
 

  • याददाश्त में गिरावट कई कारणों से हो सकती है, जिनमें विटामिन की कमी, थायरॉयड विकार या न्यूरोडीजेनेरेटिव रोग शामिल हैं। 
  • शुरुआती जांच से कारणों की पहचान और इलाज हो सकता है।
  • भूलने की समस्या और व्यवहार में बदलाव अल्जाइमर रोग का लक्षण भी हो सकता है, जो 60 की उम्र के बाद काफी आम है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed