Persistent Fever Causes: बुखार शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली का एक सामान्य संकेत है कि शरीर किसी संक्रमण से लड़ रहा है। सामान्यतौर पर वायरल या मौसमी बुखार 3 से 5 दिनों के भीतर खुद ही ठीक हो जाते हैं। हालांकि अगर आपका बुखार पांच दिनों से अधिक समय तक बना रहता है, तो यह स्पष्ट संकेत है कि आपको किसी साधारण संक्रमण के बजाय किसी गंभीर अंतर्निहित बीमारी की जांच करानी चाहिए।
Health Tips: पांच दिनों से है बुखार तो हो सकता है इन गंभीर बीमारियों का संकेत, लक्षणों से कर सकते हैं पहचान
Fever Symptoms And Causes: ठंड का मौसम धीरे-धीरे शुरू हो रहा है, ऐसे में बहुत से लोगों को इस बदलते मौसम में संक्रमण वाला बुखार होता है। अगर आपको भी कई दिनों से बुखार है और कुछ खास लक्षण भी दिख रहे हैं तो ये लेख आपके लिए ही है। आइए इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू
डेंगू बुखार अक्सर तेज बुखार (103°F - 104°F) के साथ शुरू होता है। इसके प्रमुख लक्षणों में आंखों के पीछे तेज दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में असहनीय दर्द (जिसे 'ब्रेकबोन फीवर' भी कहते हैं), और त्वचा पर लाल चकत्ते शामिल हैं। इसके साथ खाने का टेस्ट नहीं आना, उल्टी महसूस होना और मसूड़ों या नाक से खून आना डेंगू के गंभीर होने का संकेत हो सकता है, जिसके लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत होती है।
ये भी पढ़ें- World COPD Day 2025: अस्थमा से कितना अलग है सीओपीडी, क्या ये दोनों एक ही बीमारी हैं?
निमोनिया
अगल पांच दिनों से अधिक बुखार है तो ये निमोनिया का संकेत भी हो सकता है। निमोनिया फेफड़ों का एक गंभीर संक्रमण है। इसके लक्षणों में तेज बुखार के साथ ठंड लगना और कांपना, बलगम वाली खांसी (जो पीले, हरे या खूनी हो सकती है), और सांस लेने में कठिनाई (सांस फूलना) शामिल है। ऐसी स्थिति में सीने में तेज दर्द महसूस हो सकता है, जो सांस लेने या खांसने पर बढ़ जाता है। निमोनिया का संदेह होने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Health Tips: तुलसी के पानी में ये चीज डालकर लें भाप, मिनटों में दूर होगी सर्दी-जुकाम और नाक ब्लॉकेज की परेशानी
चिकनपॉक्स
कई बार 5 दिन से अधिक बुखार होना चिकनपॉक्स का संकेत भी हो सकता है। चिकनपॉक्स की पहचान करना आसान है। यह हल्के बुखार के साथ शुरू होता है, जिसके बाद शरीर पर छोटे, लाल खुजलीदार दाने निकलने लगते हैं। ये दाने जल्द ही तरल पदार्थ से भरे हुए फफोलों में बदल जाते हैं, जो सूखकर पपड़ी बन जाते हैं। बुखार, सिरदर्द और भूख न लगना भी इसके सामान्य लक्षण हैं। यह एक अत्यधिक संक्रामक रोग है।
टाइफाइड के लक्षण धीरे-धीरे बढ़ते हैं। इसमें बुखार सीढ़ीनुमा पैटर्न में बढ़ता है, यानी पहले सप्ताह में धीरे-धीरे बढ़ता है और 104°F तक पहुंच जाता है। अन्य लक्षणों में गंभीर पेट दर्द, कब्ज या दस्त, भूख में कमी, और गंभीर थकान शामिल हैं। कुछ मरीजों में पेट या सीने पर गुलाबी धब्बे भी दिख सकते हैं। बुखार के साथ ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेनी चाहिए।
इसके साथ ही अगर ऊपर बताए गए कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं तो ये वायरल बुखार हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर से मिलकर लक्षण बताकर आप दवा ले सकते हैं।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।