सब्सक्राइब करें

Fitness Tips: मॉर्निंग वॉक का सही तरीका क्या है? जानिए सुबह की सैर से पहले क्या करें और क्या नहीं

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 24 Apr 2024 09:42 AM IST
विज्ञापन
Fitness Tips: Do And Donts Before Morning Walk For Beginners in Hindi
Morning Walk - फोटो : pixabay

कंचन चौहान 



अगर आप सुबह की सैर पर जाती हैं तो आपको यह जानना जरूरी है कि मॉर्निंग वॉक का सही तरीका क्या है? गलत तरीके से मॉर्निंग वॉक करना आपको बीमार बना सकता है। सुबह की सैर को आमतौर पर सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे शरीर को लाभ होता है, क्योंकि मॉर्निंग वॉक आपकी मांसपेशियों को मजबूत करता है, हड्डियों को स्वस्थ रखता है, वजन नियंत्रित करता है और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। लेकिन यदि मॉर्निंग वॉक सही ढंग से न किया जाए तो यह हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी बन सकता है। उदाहरण के लिए, सुबह सैर पर जाने से पहले कुछ लोग नींद पूरी नहीं करते। ऐसे में थकान और चिड़चिड़ापन महसूस होता है। इससे सुबह की सैर के पूरे फायदे शरीर को नहीं मिल पाते। इसलिए सही तरीके से मॉर्निंग वॉक करना बहुत महत्वपूर्ण है।

Trending Videos
Fitness Tips: Do And Donts Before Morning Walk For Beginners in Hindi
फिटनेस टिप्स - फोटो : istock

भारी खाना नहीं

सुबह की सैर पर निकलने से पहले ज्यादा भारी भोजन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है, क्योंकि इससे पाचन समस्याएं हो सकती हैं। सुबह के वक्त हल्का और पोषणयुक्त भोजन करना बेहतर रहता है, जैसे कि फल, दही, दलिया या सेवइयां आदि। इससे आपको ऊर्जा मिलती है और आप सैर के लिए तैयार होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fitness Tips: Do And Donts Before Morning Walk For Beginners in Hindi
drinking water - फोटो : pixabay

पानी जरूर पीएं

मॉर्निंग वॉक पर निकलने से पहले थोड़ा पानी पीना जरूरी है। शरीर में सैर के दौरान उचित हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए ऐसा करना चाहिए। सुबह के समय वॉक के पहले पानी पीने से शरीर की ऊर्जा का स्तर बढ़ता है और आप अधिक सक्रिय रहती हैं। इसलिए मॉर्निंग वॉक पर निकलने से पहले पानी पीना बेहतर होता है।

Fitness Tips: Do And Donts Before Morning Walk For Beginners in Hindi
Morning Walk - फोटो : pexel

सही फुटवियर का चयन

मॉर्निंग वॉक के लिए सही फुटवियर का चयन बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए आप आरामदायक और फिटिंग वॉकिंग शूज को चुनें। यह सुनिश्चित करें कि आपके वॉकिंग शूज आरामदायक हैं और पैरों में ठीक तरह से फिट हो रहे हैं। सैर के दौरान अच्छी ग्रिप वाले शूज चुनें, जिससे आप फिसलने से बच सकें। इन सबके अलावा सही साइज भी जरूरी है। अपने पैरों के आकार के अनुसार सही साइज का फुटवियर चुनें, ताकि पैरों में किसी भी तरह की दिक्कत न हो।

विज्ञापन
Fitness Tips: Do And Donts Before Morning Walk For Beginners in Hindi
वार्मअप जरूरी - फोटो : istock

वार्मअप जरूरी

मॉर्निंग वॉक से पहले वार्म अप करना जरूरी है। वॉर्मअप करने से आपके शरीर की गर्मी बढ़ती है और मांसपेशियां वॉक के लिए तैयार होती हैं। चिकित्सा विज्ञान के अनुसार यह जरूरी है कि आप वॉक से पहले 5-10 मिनट वॉर्मअप करें। यह आपके शरीर को तैयार करने और चोटों की आशंका को कम करने में मदद करता है। वॉक से पहले वॉर्मअप करना सुरक्षित और स्वस्थ सैर के लिए अच्छा माना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed