कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच इसकी वैक्सीन को लेकर लगातार अच्छी खबरें सामने आ रही हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय और आईसीएमआर के अधिकारियों के मुताबिक देश में छह वैक्सीन कतार में हैं, जिनमें से तीन वैक्सीन एडवांस स्टेज में चल रहे हैं। तीनों में से सीरम इंडिया द्वारा बनाई जा रही वैक्सीन कोविशील्ड, भारत बायोटेक की कोवैक्सिन और जायडस कैडिला की जायकोव डी से भी आगे चल रही है। बुधवार को पुणे में वॉलेंटियर्स को कोविशील्ड वैक्सीन की डोज दी गई थी। यह डोज पुणे के भारती विद्यापीठ मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में लगाई गई, जिसपर गुरुवार को चिकित्सकों ने अपडेट जानकारी साझा की है। बुधवार को दो लोगों को, जबकि गुरुवार को तीन अन्य लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई।
{"_id":"5f4767f88a5cdd27883a8edc","slug":"good-news-on-coronavirus-vaccine-india-covishield-trial-to-get-success-by-serum-institute-in-pune","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus Vaccine: टीके के ट्रायल पर अच्छी खबर, अब अगले सात दिन में इतने लोगों को दी जाएगी वैक्सीन","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
CoronaVirus Vaccine: टीके के ट्रायल पर अच्छी खबर, अब अगले सात दिन में इतने लोगों को दी जाएगी वैक्सीन
Thu, 27 Aug 2020 06:38 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Thu, 27 Aug 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस वैक्सीन कोविशिल्ड ट्रायल
- फोटो : iStock/Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- भारती विद्यापीठ मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की ओर से कहा गया है कि जिन दो लोगों को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित और सीरम इंडिया की ओर से बनाया गया कोविड-19 का टीका लगाया गया था, उनके स्वास्थ्य संबंधी अहम मानक सामान्य हैं। अस्पताल की ओर से एक वरिष्ठ चिकित्सक ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
- क्लिनिकल ट्रायल के दूसरे चरण में पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) द्वारा निर्मित कोविशिल्ड टीके का पहला 'शॉट' 32 वर्ष एवं 48 वर्ष के दो लोगों को बुधवार को लगाया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि इसकी खुराक (डोज) एक महीने बाद दोहराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के चिकित्सा उप निदेशक डॉ. जितेंद्र ओस्वाल ने कहा, ‘‘कल से हमारा चिकित्सा दल दोनों लोगों के संपर्क में है और वे दोनों ठीक हैं। टीकाकरण के बाद उन्हें दर्द, बुखार, इंजेक्शन का कोई दुष्प्रभाव या और कोई तकलीफ नहीं है।’’
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- डॉ. ओस्वाल ने बताया कि बुधवार को टीका लगाने के बाद दोनों पर आधे घंटे तक नजर रखी गई, उसके बाद ही उन्हें घर जाने दिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें सभी आवश्यक नंबर दिए गए थे जिन पर आपात स्थिति में संपर्क साधा जा सकता है। हमारी मेडिकल टीम भी उनके साथ लगातार संपर्क में है।’’