तमाम शोध इस बात पर जोर देते हैं कि सभी लोगों को रोजाना रात को अच्छी नींद प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए। वयस्कों के लिए रात में 6-8 घंटे की निर्बाध नींद बहुत आवश्यक है। जिन लोगों की नींद किसी कारण से पूरी नहीं हो पाती है, ऐसे लोगों में कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के विकसित होने का जोखिम अधिक होता है।
अध्ययन में दावा: रात की अच्छी नींद हृदय रोगों के जोखिम को कर देती है कम, ये आसान से उपाय करेंगे आपकी मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्ययन में क्या पता चला?
शोधकर्ता बताते हैं कि नींद पूरी करके आप अपने हृदय रोग के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (एएचए) के वैज्ञानिकों ने पाया कि अच्छी नींद जीवन के लिए आवश्यक तत्वों में से एक है। वजन, रक्तचाप, ब्लड शुगर के लेवल, मेटाबॉलिज्म के साथ नींद भी हृदय की सेहत को प्रभावित करता है। शोध बताते हैं कि इन सभी का ध्यान रखकर कार्डियोवैस्कुलर बीमारी और स्ट्रोक को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद मिल सकती है।
सभी लोगों को हृदय रोगों से बचाव के लिए अच्छी नींद प्राप्त करने वाले उपायों पर विशेष ध्यान देते रहने की आवश्यकता है।
सोने का शेड्यूल निर्धारित करें
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सामान्यतौर पर देखा जाता है कि जिन लोगों को नींद से संबंधित समस्या होती है उनमें सोने का शेड्यूल निर्धारित न होना सबसे आम है। रोज रात में एक ही समय पर नींद लेने की कोशिश करें इससे नींद के कुल समय को व्यवस्थित करना और नींद को पूरा करना आसान हो जाता है। समय निर्धारित रहने से शरीर के सोने-जागने के चक्र को व्यवस्थित रखने में मदद मिल सकती है।
खान-पान पर दें विशेष ध्यान
आपका आहार किस तरह का है इसका भी नींद की गुणवत्ता पर असर देखने को मिलता है। विशेष रूप से, सोने के कुछ घंटे पहले आप किस तरह की चीजों का सेवन करते हैं इसका नींद पर प्रभाव होता है। निकोटीन, कैफीन और अल्कोहल जैसी चीजों का सेवन नींद को बाधित कर सकती है। इसके अलावा इनके सेवन की आदत शरीर के लिए कई अन्य प्रकार से भी नुकसानदायक मानी जाती है।
व्यायाम की बनाएं आदत
योग-व्यायाम जैसी नियमित शारीरिक गतिविधि बेहतर नींद प्राप्त करने में आपके लिए सहायक है। हर दिन योग-व्यायाम के लिए समय निकालें। रात में अच्छी नींद प्राप्त करने के लिए भोजन के बाद कुछ समय के लिए वॉक करने की आदत बनाएं। ये पाचन को ठीक बनाए रखने के साथ नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में भी आपके लिए सहायक है। व्यायाम करने से भी हृदय रोग के कारकों को कम करने में मदद मिल सकती है।
---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।