सब्सक्राइब करें

Gut Health Tips: क्या खाना खाते समय मोबाइल देखना आपकी सेहत को पहुंचा रहा है नुकसान

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Wed, 24 Jun 2026 10:44 AM IST
सार

Gut Health Tips: आज के समय में बच्चे से लेकर बड़े लोग तक खाते समय मोबाइल देखते हैं। ये आदत कितनी सही है, आज हम इसी बारे में आपसे बात करेंगे। 

विज्ञापन
Gut Health Tips side effects of using mobile phone while eating
खाने के समय मोबाइल इस्तेमाल करने से बढ़ सकती हैं ये समस्याएं - फोटो : AI
Gut Health Tips: आज के डिजिटल दौर में मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक ज्यादातर लोग स्क्रीन से जुड़े रहते हैं। इसका असर अब हमारी खाने-पीने की आदतों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। बच्चे हों या बड़े, कई लोग खाना खाते समय मोबाइल पर वीडियो देखते हैं, सोशल मीडिया स्क्रॉल करते हैं या फिर चैटिंग में व्यस्त रहते हैं। 


ये आदत सामान्य लग सकती है, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे पाचन तंत्र और ओवरऑल हेल्थ के लिए नुकसानदायक मानते हैं। बहुुत से लोगों को इस बारे में जानकारी ही नहीं है तो इस लेख की मदद से आइए जानते हैं कि खाना खाते समय मोबाइल देखने से शरीर पर क्या असर पड़ता है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए।
 
Gut Health Tips side effects of using mobile phone while eating
खाने के समय मोबाइल इस्तेमाल करने से बढ़ सकती हैं ये समस्याएं - फोटो : Freepik.com
1. पाचन प्रक्रिया पर पड़ता है असर
 
  • जब आप मोबाइल देखते हुए खाना खाते हैं, तो आपका पूरा ध्यान भोजन पर नहीं होता। 
  • इससे भोजन को ठीक तरह से चबाने की आदत प्रभावित होती है। 
  • अधपचा भोजन पेट में गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।

 
Gut Health Tips side effects of using mobile phone while eating
खाने के समय मोबाइल इस्तेमाल करने से बढ़ सकती हैं ये समस्याएं - फोटो : Adobe
 2. जरूरत से ज्यादा खाने का खतरा
 
  • मोबाइल में व्यस्त रहने के कारण दिमाग को यह एहसास नहीं हो पाता कि पेट भर चुका है। 
  • ऐसे में लोग आवश्यकता से अधिक खाना खा लेते हैं, जिससे वजन बढ़ने और मोटापे का खतरा बढ़ सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gut Health Tips side effects of using mobile phone while eating
खाने के समय मोबाइल इस्तेमाल करने से बढ़ सकती हैं ये समस्याएं - फोटो : Freepik.com
 3. गट हेल्थ हो सकती है प्रभावित
 
  • विशेषज्ञों के अनुसार, ध्यानपूर्वक भोजन करना पाचन तंत्र के लिए जरूरी है। 
  • मोबाइल का इस्तेमाल खाने के दौरान करने से गट और ब्रेन के बीच का तालमेल प्रभावित हो सकता है।
  • इसकी वजह से पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

 
विज्ञापन
Gut Health Tips side effects of using mobile phone while eating
खाने के समय मोबाइल इस्तेमाल करने से बढ़ सकती हैं ये समस्याएं - फोटो : Freepik.com
4. बच्चों की सेहत पर ज्यादा असर
 
  • मोबाइल देखते हुए खाना खाने वाले बच्चों में खाने की सही आदतें विकसित नहीं हो पातीं। 
  • इससे पोषण की कमी, मोटापा और पाचन संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed