सब्सक्राइब करें

Weight Loss: ये चीजें वेट लॉस को बना देती हैं मुश्किल, सिर्फ खाना कम करने से नहीं चलेगा काम

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 23 Jun 2026 08:12 PM IST
सार

विशेषज्ञ मानते हैं कि  वजन घटाने के लिए संतुलित भोजन, नियमित शारीरिक गतिविधि, पर्याप्त नींद और तनाव नियंत्रण जरूरी है। अगर इनमे से एक भी समस्या बनी हुई है तो आपके लिए वजन घटाना कठिन हो सकता है।

विज्ञापन
what makes weight loss difficult janiye  vajan kam na hone ke karan
वजन बढ़ने की समस्या - फोटो : Freepik.com

वजन बढ़ना मौजूदा समय की सबसे आम समस्याओं में से एक है, इसे कम करना और भी बड़ा टास्क।  वेट लॉस के लिए लोग कई महीनों तक डाइट फॉलो करते हैं, जिम जाते हैं, वॉक करते हैं और फिर भी वजन में उम्मीद के मुताबिक कमी नहीं आती। ऐसे में निराशा होना स्वाभाविक है, लेकिन सच्चाई यह है कि वेट लॉस केवल कम खाना या ज्यादा एक्सरसाइज करने से नहीं होता। इसके पीछे शरीर का मेटाबॉलिज्म, हार्मोन, नींद, तनाव, खानपान की गुणवत्ता और रोजमर्रा की आदतें भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।



अगर आप भी वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं फिर भी इसमें लाभ नहीं मिल पा रहा है तो ये समझना जरूरी है कि आखिर समस्या कहां आ रही है?

what makes weight loss difficult janiye  vajan kam na hone ke karan
मोटापे का खतरा - फोटो : Adobe Stock

वजन क्यों नहीं हो रहा कम?

विशेषज्ञ कहते हैं, वजन घटाने के लिए संतुलित भोजन, नियमित शारीरिक गतिविधि, पर्याप्त नींद और तनाव कंट्रोल जैसे उपाय बहुत जरूरी है। इनमें से एक की भी कमी आपके लिए ये काम काफी मुश्किल कर सकती है।

जब बात वेट लॉस की आती है तो अक्सर लोग कैलोरी पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन मीठे पेय, बार-बार स्नैकिंग, नींद की कमी और लंबे समय तक बैठे रहने जैसी आदतों को नजरअंदाज कर देते हैं। आइए समझ लेते हैं  आखिर दिक्कत कहां आ रही है?

what makes weight loss difficult janiye  vajan kam na hone ke karan
मोटापा बढ़ने का कारण - फोटो : Freepik.com

अनजाने में तो नहीं ले रहे हाई कैलोरी?

अक्सर लोग सोचते हैं कि वे कम खा रहे हैं तो इससे कैलोरी कम हो रही है।
 

  • लेकिन स्नैक्स, मीठे पेय, सॉस के कारण भी शरीर को जरूरत से ज्यादा कैलोरी मिल रही होती है।
  • यदि शरीर को जरूरत से ज्यादा कैलोरी लंबे समय तक मिलती रहती है तो वजन कम होना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
what makes weight loss difficult janiye  vajan kam na hone ke karan
नींद न आने की समस्या - फोटो : Freepik.com

नींद की कमी भी वेट लॉस में बन सकती है बाधा

अगर आप सोचते है कि सिर्फ खाना कम करने से वेट लॉस होगा तो सावधान हो जाइए। आपके लिए पर्याप्त नींद भी जरूरी है।
 

  • नींद की कनी भूख और तृप्ति से जुड़े हार्मोन को प्रभावित कर सकती है। 
  • इससे आपको ज्यादा भूख लगती है, मीठा खाने की इच्छा बढ़ती है और कैलोरी इंटेक बढ़ सकता है। ये चीजें वेट लॉस को मुश्किल कर सकती हैं।
विज्ञापन
what makes weight loss difficult janiye  vajan kam na hone ke karan
वजन बढ़ने की समस्या - फोटो : Freepik.com

इन समस्याओं को भी जानिए

लगातार मानसिक तनाव कई लोगों में अस्वास्थ्यकर खानपान की आदतों को बढ़ा सकता है। इससे वेट बढ़ता रहता है। 
 

  • यदि आपका पूरा समय बैठे-बैठे बीत जाता है तो इससे भी वेट लॉस में मुश्किल हो सकती है। दिनभर सक्रिय रहना, पैदल चलना जरूरी है।
  • कुछ लोगों में हार्मोनल असंतुलन, कुछ दवाओं का सेवन भी वजन घटाने को कठिन बना सकता है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed