वजन बढ़ना मौजूदा समय की सबसे आम समस्याओं में से एक है, इसे कम करना और भी बड़ा टास्क। वेट लॉस के लिए लोग कई महीनों तक डाइट फॉलो करते हैं, जिम जाते हैं, वॉक करते हैं और फिर भी वजन में उम्मीद के मुताबिक कमी नहीं आती। ऐसे में निराशा होना स्वाभाविक है, लेकिन सच्चाई यह है कि वेट लॉस केवल कम खाना या ज्यादा एक्सरसाइज करने से नहीं होता। इसके पीछे शरीर का मेटाबॉलिज्म, हार्मोन, नींद, तनाव, खानपान की गुणवत्ता और रोजमर्रा की आदतें भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
Weight Loss: ये चीजें वेट लॉस को बना देती हैं मुश्किल, सिर्फ खाना कम करने से नहीं चलेगा काम
विशेषज्ञ मानते हैं कि वजन घटाने के लिए संतुलित भोजन, नियमित शारीरिक गतिविधि, पर्याप्त नींद और तनाव नियंत्रण जरूरी है। अगर इनमे से एक भी समस्या बनी हुई है तो आपके लिए वजन घटाना कठिन हो सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजन क्यों नहीं हो रहा कम?
विशेषज्ञ कहते हैं, वजन घटाने के लिए संतुलित भोजन, नियमित शारीरिक गतिविधि, पर्याप्त नींद और तनाव कंट्रोल जैसे उपाय बहुत जरूरी है। इनमें से एक की भी कमी आपके लिए ये काम काफी मुश्किल कर सकती है।
जब बात वेट लॉस की आती है तो अक्सर लोग कैलोरी पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन मीठे पेय, बार-बार स्नैकिंग, नींद की कमी और लंबे समय तक बैठे रहने जैसी आदतों को नजरअंदाज कर देते हैं। आइए समझ लेते हैं आखिर दिक्कत कहां आ रही है?
अनजाने में तो नहीं ले रहे हाई कैलोरी?
अक्सर लोग सोचते हैं कि वे कम खा रहे हैं तो इससे कैलोरी कम हो रही है।
- लेकिन स्नैक्स, मीठे पेय, सॉस के कारण भी शरीर को जरूरत से ज्यादा कैलोरी मिल रही होती है।
- यदि शरीर को जरूरत से ज्यादा कैलोरी लंबे समय तक मिलती रहती है तो वजन कम होना मुश्किल हो सकता है।
नींद की कमी भी वेट लॉस में बन सकती है बाधा
अगर आप सोचते है कि सिर्फ खाना कम करने से वेट लॉस होगा तो सावधान हो जाइए। आपके लिए पर्याप्त नींद भी जरूरी है।
- नींद की कनी भूख और तृप्ति से जुड़े हार्मोन को प्रभावित कर सकती है।
- इससे आपको ज्यादा भूख लगती है, मीठा खाने की इच्छा बढ़ती है और कैलोरी इंटेक बढ़ सकता है। ये चीजें वेट लॉस को मुश्किल कर सकती हैं।
इन समस्याओं को भी जानिए
लगातार मानसिक तनाव कई लोगों में अस्वास्थ्यकर खानपान की आदतों को बढ़ा सकता है। इससे वेट बढ़ता रहता है।
- यदि आपका पूरा समय बैठे-बैठे बीत जाता है तो इससे भी वेट लॉस में मुश्किल हो सकती है। दिनभर सक्रिय रहना, पैदल चलना जरूरी है।
- कुछ लोगों में हार्मोनल असंतुलन, कुछ दवाओं का सेवन भी वजन घटाने को कठिन बना सकता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।