Mahilaon Ke Liye Yoga: आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली, अनियमित खानपान, तनाव और कम शारीरिक गतिविधि का सबसे ज्यादा असर महिलाओं की हार्मोनल हेल्थ पर पड़ता है। हार्मोन शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों को नियंत्रित करते हैं, जिनमें पीरियड्स, प्रजनन क्षमता, मूड, मेटाबॉलिज्म और नींद शामिल हैं। जब हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं, तो महिलाओं को पीसीओएस (बदला नाम PMOS), अनियमित मासिक धर्म, वजन बढ़ना, थकान, मूड स्विंग्स और त्वचा संबंधी समस्याओं जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
Yoga For Women: पीरियड्स अनियमित हैं? रोज करें ये 7 योगासन, हार्मोन बैलेंस करने में मिल सकती है मदद
महिलाओं की हार्मोनल हेल्थ के लिए सबसे प्रभावी योगासन कौन-से हैं? महिलाओं में हार्मोन संतुलन बनाए रखने के लिए भुजंगासन, सेतु बंधासन, बालासन, बटरफ्लाई पोज, सर्वांगासन, मार्जरीआसन-बितिलासन और सुप्त बद्ध कोणासन जैसे योगासन फायदेमंद माने जाते हैं। ये तनाव कम करने, रक्त संचार बढ़ाने और हार्मोन बनाने वाली ग्रंथियों के कार्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 1
-
Link Copied
भुजंगासन
इस आसन का अभ्यास पेट और पेल्विक क्षेत्र में रक्त संचार बढ़ाने में मदद करता है। यह अंडाशय और एड्रिनल ग्रंथियों को सक्रिय कर सकता है, जिससे हार्मोनल संतुलन बेहतर हो सकता है।
भुजंगासन के फायदे
-
PMOS के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।
-
तनाव कम करने में सहायक है।
-
पीठ और रीढ़ को मजबूत बनाता है।
सेतुबंधासन
यह आसन थायरॉयड ग्रंथि को उत्तेजित करने के लिए जाना जाता है। थायरॉयड हार्मोन शरीर के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सेतुबंधासन के फायदे
-
थायरॉयड फंक्शन को सपोर्ट करता है।
-
तनाव और चिंता में राहत दिलाता है।
-
पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में मदद करता है।
बालासन
जब शरीर और मन तनावग्रस्त होते हैं तो कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ सकता है। बालासन मानसिक शांति प्रदान करता है और तनाव को कम करने में मदद करता है।
बालासन के फायदे
-
कोर्टिसोल लेवल कम करने में सहायक है।
-
बेहतर नींद को बढ़ावा देता है।
-
मानसिक तनाव से राहत दिलाता है।
सुप्त बद्ध कोणासन
यह एक रिलैक्सिंग योग मुद्रा है जो शरीर को गहरी विश्रांति देती है और तनाव हार्मोन को कम करने में मदद करती है।
सुप्त बद्ध कोणासन फायदे
-
PMOS वाली महिलाओं के लिए ये आसन उपयोगी है।
-
मानसिक शांति प्रदान करता है।
-
हार्मोनल हेल्थ को सपोर्ट करता है।