सब्सक्राइब करें

सावधान: ऐसी आदतें बढ़ा सकती हैं कोरोना संक्रमण का जोखिम, तुरंत कर लें सुधार वरना बढ़ जाएगी मुसीबत

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 09 Dec 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
habits that increase risk of omicron variant infection, all you need to know
कोरोना का खतरा - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by-


डॉ शुचिन बजाज
(निदेशक)
उजाला सिग्नस हॉस्पिटल्स


भारत सहित दुनिया के तमाम हिस्सों में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। इस वैरिएंट को अध्ययनों में बेहद संक्रामक बताया जा रहा है, जिसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतने के उपाय करते रहने की सलाह देते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि जिस तरह से दूसरी लहर के दौरान संक्रमण से बचाव के उपायों को प्रयोग में लाया जा रहा था, उसी तरह से सभी लोगों को फिर से सावधानी बरतते हुए कोरोना से बचाव के तरीकों को प्रयोग में लाना चाहिए। ओमिक्रॉन वैरिएंट शरीर में वैक्सीनेशन से बनी प्रतिरक्षा को चकमा देने में सक्षम है, ऐसे में संक्रमण का खतरा उन लोगों के लिए भी बना हुआ है जिनका वैक्सीनेशन हो चुका है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच हम सभी को ऐसी कोई भी गलती नहीं करनी चाहिए जो संक्रमण के जोखिम को बढ़ा सकती हों। आइए जानते हैं संक्रमण से बचे रहने के लिए किन आदतों को तुरंत छोड़ देना चाहिए।

Trending Videos
habits that increase risk of omicron variant infection, all you need to know
मास्क पहनकर करें कोरोना से बचाव - फोटो : iStock

मास्क न पहनना
अमर उजाला से बातचीत में उजाला सिग्नस हॉस्पिटल्स के निदेशक डॉ शुचिन बजाज बताते हैं, कोरोना के तमाम वैरिएंट्स से सुरक्षित रहने के लिए मास्क पहनना सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। मास्क न पहनने से संक्रमित होने का जोखिम बढ़ जाता है। ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए लोगों को मास्क न पहनने की गलती बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
habits that increase risk of omicron variant infection, all you need to know
वैक्सीन की दोनों डोज है जरूरी - फोटो : Pixabay

वैक्सीन की एक डोज पर्याप्त नहीं
डॉ शुचिन बताते हैं, ओमिक्रॉन वैरिएंट में देखे गए म्यूटेशन इसे दोनों डोज ले चुके लोगों को भी संक्रमित करने की क्षमता देते हैं। ऐसे में जिन लोगों का वैक्सीनेशन पूरा नहीं हुआ है, या फिर जिन्हें टीके की सिर्फ एक डोज ही मिल सकी है, उनमें अन्य लोगों की तुलना में संक्रमण का खतरा अधिक हो सकता है। ऐसे में ओमिक्रॉन से बचने के लिए समय रहते दोनों डोज ले लेना बहुत आवश्यक है।

habits that increase risk of omicron variant infection, all you need to know
फलों-सब्जियों को धोकर करें इस्तेमाल - फोटो : getty images

फलों-सब्जियों का बिना धोएं सेवन करना
अगर आप भी बाजार से आने वाली फलों-सब्जियों को बिना धोए ही उपयोग में ला रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। आपकी यह आदत संक्रमण के जोखिम को बढ़ावा दे सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सतह पर कोरोना का वायरस लंबे समय तक मौजूद हो सकता है। ऐसें में बिना धोए चीजों का सेवन आपको गंभीर मुसीबत में डाल सकता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed