सब्सक्राइब करें

Pepsi Sharma Death: हार्ट अटैक से फेमस हरियाणवी सिंगर की मौत, डॉक्टर ने बताए बढ़ते खतरे के चार बड़े कारण

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 08 Jun 2026 02:38 PM IST
सार

Pepsi Sharma Death News: हरियाणवी फोक आर्टिस्ट पेप्सी शर्मा का निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें अचानक सीने में दर्द उठा और आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
haryanvi singer Pepsi Sharma Death Reason news in hindi know primary modifiable risk factors for heart attack
हार्ट अटैक से हरियाणवी कलाकार की मौत - फोटो : Amarujala.com/AI

कम उम्र में बढ़ते हार्ट अटैक के मामले लगातार सुर्खियों में रहे हैं। फेमस हरियाणवी स्टार पेप्सी शर्मा की मौत की खबर ने प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ा दी।



उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में मंच पर अपने फॉर्मेंस के लिए मशहूर रहे पेप्सी शर्मा की 38 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया। हालांकि इलाज के दौरान ही उनकी जान चली गई।

स्टेज पर सपना चौधरी के साथ परफॉर्मेंस हो या फिर इंडियन आइडल के मंच पर अपने गाने से करण जौहर और शेखर रवजियानी को थिरकने पर मजबूर करने वाले इस स्टार के लाखों प्रशंसक थे। इस खबर के सामने आने के बाद एक बार फिर से सवाल खड़े होने लगे हैं कि आखिर वो कौन से कारण हैं जिनसे कम उम्र में और स्वस्थ दिखने वालों की भी चट-पट मौत हो जा रही है? 

haryanvi singer Pepsi Sharma Death Reason news in hindi know primary modifiable risk factors for heart attack
हार्ट अटैक से पूर्व क्रिकेटर की मौत - फोटो : Amarujala.com/AI

बढ़ रहे हैं कम उम्र वालों में हार्ट अटैक के मामले

अभी हाल ही में अमर उजाल में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने हार्ट अटैक से पूर्व क्रिकेटर एसएल अक्षय की मैदान पर ही मौत की जानकारी दी थी। वह भी 40 साल से कम उम्र (39) के थे।

हाल के वर्षों में कई ऐसे मामले रिपोर्ट सामने आए हैं जहां फिटनेस फ्रीक लोगों को हार्ट अटैक हुआ। डॉक्टर कहते हैं, सिर्फ बाहरी फिटनेस ही दिल की सेहत की गारंटी नहीं होती। जो व्यक्ति बाहर से स्वस्थ दिख रहा हो ये जरूरी नहीं है कि वह भीतर से भी हेल्दी हो।

कार्डियोलॉजिस्ट डॉ एम.आर.खान ने एक बातचीत में बताया कि कम उम्र के लोगों में हार्ट अटैक और इससे मौत के लिए कुछ चार कारणों को बहुत कॉमन देखा गया है। इनपर अगर समय रहते ध्यान दे दिया जाए तो संभवत: ऐसी घटनाओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Trending Videos
haryanvi singer Pepsi Sharma Death Reason news in hindi know primary modifiable risk factors for heart attack
हाई ब्लड प्रेशर दिल के लिए खतरनाक - फोटो : Freepik.com

हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली स्थितियां

डॉ. खान कहते हैं, दिल के दौरे अचानक नहीं होते। ये लंबी प्रक्रिया है, पर चूंकि हम शुरुआत में कुछ अंतर्निहित स्थितियों पर ध्यान नहीं देते और खुद को स्वस्थ मानते रहते हैं। ये कई बार गंभीर रूप लेकर हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा देती हैं।


1. मेटाबॉलिक समस्याएं
 

मेटाबॉलिक समस्याएं जैसे कम उम्र में डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी स्थितियां हृदय के साथ पूरे शरीर पर सीधा असर डालती हैं। 
 

  • जब शरीर में शुगर या फैट का लेवल बढ़ जाता है, तो यह नसों में धीरे-धीरे जमाव करने लगता है। 
  • इससे खून का प्रवाह सही तरीके से नहीं हो पाता और दिल पर दबाव बढ़ जाता है। 
  • हाई ब्लड प्रेशर दिल को सामान्य से ज्यादा मेहनत करने पर मजबूर करता है। लंबे समय तक यह स्थिति बनी रहे तो हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है।
  • चूंकि इन समस्याओं के शुरुआत में कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखते इसलिए अक्सर लोगों को पता ही नहीं होता कि वे इसका शिकार भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
haryanvi singer Pepsi Sharma Death Reason news in hindi know primary modifiable risk factors for heart attack
सेंडेंटरी लाइफस्टाइल के खतरे - फोटो : Adobe Stock Photos

लाइफस्टाइल की समस्याएं

बैठकर काम करने वाली जीवनशैली भी दिल की बीमारियों का बड़ा कारण बन रही है। 
 

  • वर्क फ्रॉम होम हो या ऑफिस में लगातार बैठकर काम करने से शरीर की गतिविधि कम हो जाती है। 
  • इसके साथ ही जंक फूड, ज्यादा तेल-चीनी वाला खाना और फलों-सब्जियों की कमी शरीर को कमजोर करती है। 
  • लगातार तनाव और नींद की कमी भी हार्ट हेल्थ को नुकसान पहुंचाते हैं। 
  • धूम्रपान से नसें सिकुड़ जाती हैं और दिल को ऑक्सीजन कम मिलती है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।


आमतौर पर इन सभी को हम रोजाना की जिंदगी में बहुत हल्के में लेते हैं, जो असल में बहुत खतरनाक है। 

विज्ञापन
haryanvi singer Pepsi Sharma Death Reason news in hindi know primary modifiable risk factors for heart attack
हृदय रोगों के खतरे - फोटो : Freepik.com

जेनेटिक कंडीशन्स का पता न चलना

कुछ लोगों में जन्म से ही ऐसी बीमारियां होती हैं जो लंबे समय तक पता नहीं चलतीं। 
 

  • फैमिलियल हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया में शरीर में कोलेस्ट्रॉल बहुत ज्यादा बढ़ा होता है, भले ही व्यक्ति हेल्दी खाना खाए। 
  • इसी तरह हाइपरट्रॉफिक कार्डियोमायोपैथी में दिल की मांसपेशियां असामान्य रूप से मोटी हो जाती हैं, जिससे खून पंप करने में दिक्कत आती है। 
  • दिल की धड़कन से जुड़ी गड़बड़ियां भी अचानक समस्या पैदा कर सकती हैं। ये स्थितियां अक्सर बिना लक्षण के रहती हैं, इसलिए समय पर जांच न होने पर अचानक हार्ट अटैक या बेहोशी का खतरा बढ़ जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed