सब्सक्राइब करें

Health Tips: काम पर फोकस बनाने में हो रही है परेशानी? इन बीमारियों के हो सकते हैं संकेत

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 22 Jun 2025 08:09 PM IST
सार

Health Tips:  अक्सर कुछ लोगों को फोकस करने में परेशानी होती है। किसी भी काम पर फोकस करने में अगर आपको लंबे समय से दिक्कत हो रही है, तो ये किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Having trouble focusing on work These can be signs of diseases know in hindi
फोनस न बन पाना - फोटो : Freepik.com

Health Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम पर ध्यान केंद्रित करना कई लोगों के लिए चुनौती बन गया है। अगर आप भी अक्सर बार-बार ध्यान भटकने, चीजें को भूलने या एकाग्रता में कमी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो इसे केवल तनाव या थकान मानकर नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। कभी-कभी किसी गंभीर बीमारी का शुरुआती लक्षण भी हो सकता है।



मनोवैज्ञानिकों और चिकित्सकों का मानना है कि एकाग्रता की कमी केवल एक सामान्य समस्या नहीं है, बल्कि यह कई स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ी हो सकती है। हमारा दिमाग, शरीर की तरह ही, कुछ अंदरूनी गड़बड़ियों के संकेत एकाग्रता में कमी के रूप में दे सकता है। ऐसे में, इन संकेतों को समझना और उनके पीछे छिपे कारणों को जानना बेहद जरूरी है, ताकि सही समय पर पहचान कर उचित कदम उठाए जा सकें। आइए, इस लेख में हम ऐसी ही चार स्वास्थ्य समस्याओं और उनके लक्षणों के बारे में विस्तार से जानते हैं, जो आपकी फोकस की कमी का कारण बन सकती हैं।

Trending Videos
Having trouble focusing on work These can be signs of diseases know in hindi
नींद नहीं आना - फोटो : Adobe Stock

चिंता और अवसाद
चिंता और अवसाद मानसिक स्वास्थ्य की सामान्य समस्याएं हैं, जो एकाग्रता को प्रभावित करती हैं। चिंता के कारण दिमाग में बार-बार नकारात्मक विचार आते हैं, जबकि अवसाद थकान, प्रेरणा की कमी और निर्णय लेने में कठिनाई पैदा करता है। इसके लक्षण की अगर बात की जाए तो चिड़चिड़ापन, नींद की कमी, उदासी, और काम में रुचि न होना।


ये भी पढ़ें- Health Tips: क्या आपका बच्चा भी बन रहा है मोटापे का शिकार? पेरेंट्स को इन चार बातों का रखना चाहिए विशेष ध्यान
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Having trouble focusing on work These can be signs of diseases know in hindi
एडीएचडी की समस्या - फोटो : Freepik.com

अटेंशन डिफिक्ट/हाइपरएक्टिव डिसऑर्डर (ADHD)
ADHD एक न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर है, जो बच्चों और वयस्कों दोनों में देखा जाता है। यह एकाग्रता में कमी, आवेगपूर्ण व्यवहार और अति सक्रियता का कारण बनता है। इसके लक्षण की बात करें तो काम में फोकस न बन पाना, भूलने की आदत, और समय प्रबंधन में दिक्कत आना। ये लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।


ये भी पढ़ें- Health Alert: आपकी ये एक आदत 35% तक बढ़ा सकती है आंतों में सूजन का खतरा, युवा हो रहे हैं सबसे ज्यादा शिकार
Having trouble focusing on work These can be signs of diseases know in hindi
थायरॉइड की समस्या - फोटो : freepik.com

थायरॉइड असंतुलन
थायरॉइड ग्रंथि के हार्मोन्स का असंतुलन, जैसे हाइपोथायरॉइडिज्म, मस्तिष्क की कार्यक्षमता को प्रभावित करता है। यह दिमागी धुंध और एकाग्रता में कमी का कारण बनता है। इसके लक्षण की बात की जाए तो थकान, वजन बढ़ना, बाल झड़ना, और ठंड लगना होता है। ऐसे लक्षण दिखने पर थायरॉइड फंक्शन टेस्ट करवाएं और चिकित्सक की सलाह से दवा या आहार में बदलाव करें।

विज्ञापन
Having trouble focusing on work These can be signs of diseases know in hindi
नींद नहीं आना - फोटो : Adobe Stock
नींद की कमी या स्लीप एपनिया
अपर्याप्त नींद या स्लीप एपनिया (सोते समय सांस रुकना) मस्तिष्क को पर्याप्त ऑक्सीजन और आराम नहीं मिलने देता, जिससे एकाग्रता प्रभावित होती है। इसके लक्षण की अगर बात की जाए तो दिन में नींद आना, खर्राटे आना, और सुबह में थकान होना है। इससे बचने के लिए सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें और स्लीप एपनिया के लिए CPAP थेरेपी या चिकित्सक से सलाह लें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed