{"_id":"683ff27df909cd492d0d616d","slug":"health-benefits-of-eating-apple-everyday-in-hindi-seb-khane-ke-fayde-aur-nuksan-2025-06-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Apple Benefits: सेब खाने के फायदे और नुकसान, जानिए बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए कैसे करें सेवन","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Apple Benefits: सेब खाने के फायदे और नुकसान, जानिए बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए कैसे करें सेवन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:01 PM IST
सार
Benefits Of Eating Apple Everyday In hindi सेब के बारे में एक पुरानी कहावत लोकप्रिय है- ‘एन एप्पल अ डे कीप्स द डॉक्टर अवे’ यानी एक सेब प्रतिदिन खाया जाए तो आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, लेकिन क्यों? यह समझ लेते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
फल
- फोटो : Adobe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वैद्य हरिकृष्ण पाण्डेय ‘हरीश’
लाल-हरा और हल्के पीले रंग का खूबसूरत-सा फल सेब गुणों का खजाना है। इसमें ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे- एंटीऑक्सिडेंट, पोटैशियम, फाइबर और विटामिन सी। सेब के बारे में एक पुरानी कहावत लोकप्रिय है- ‘एन एप्पल अ डे कीप्स द डॉक्टर अवे’ यानी एक सेब प्रतिदिन खाया जाए तो आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, लेकिन क्यों? यह समझ लेते हैं।
दिल के लिए
सेब का सेवन हृदय रोगियों के लिए गुणकारी है। दरअसल, सेब हृदय को प्रभावित कर हानि पहुंचाने वाले कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियमित कर हृदय को राहत देता है। अगर आप नियमित रूप से रोजाना एक सेब का सेवन करती हैं तो आप हार्ट अटैक के खतरे से बच सकती हैं।
Trending Videos
2 of 5
मसूड़ों की मजबूती
- फोटो : Freepik.com
मसूड़ों की मजबूती
सेब मसूड़ों की सुरक्षा भी करता है। जब आप इसे खूब चबाकर खाती हैं तो लार अधिक बनती है, जो मुंह की सफाई में बहुत उपयोगी है। साथ ही यह दांतों में पनपने वाले बैक्टीरिया को रोकने में सक्षम है, जिससे दांत और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं। इसलिए जब भी सेब खाएं धीरे-धीरे चबाकर ही खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कब्ज और मोटापे में असरदार है सेब
- फोटो : Adobe stock
फाइबर करेगा काम
सेब में पाए जाने वाला टार्टरिक एसिड पाचन में मददगार होता है और आपको कब्ज की समस्या से भी दूर रखता है। साथ ही मोटापा रोकने में सेब आपकी मदद कर सकता है। दरअसल, सेब में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर ज्यादा होता है। ऐसे में भूख लगने पर जब आप सेब का सेवन करती हैं तो आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है।
4 of 5
Diabetes
- फोटो : istock
नेचुरल शुगर
सेब कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) वाले फलों की श्रेणी में आता है, जो कि डायबिटीज रोगियों के लिए सुरक्षित है। उच्च जीआई वाले खाद्य पदार्थ जल्दी पचते हैं और रक्त शर्करा का स्तर को तेजी से बढ़ जाता है। वहीं कम जीआई वाले खाद्य पदार्थ धीरे-धीरे पचते हैं और शर्करा के स्तर को धीमी गति से बढ़ाते हैं, जिससे शरीर में प्राकृतिक रूप से शर्करा की पूर्ति होती है।
विज्ञापन
5 of 5
सेब
- फोटो : Freepik.com
उबालकर खाएं
जब आप सेब को पानी में मिश्री के साथ उबालकर इसका सेवन करेंगी तो आपको खांसी-जुकाम और चक्कर आने जैसी परेशानियों से निजात मिल जाएगी। वहीं अगर पेट में कीड़े हो गए हैं, तब भी इसका सेवन लाभकारी सिद्ध होता है।
अति बिल्कुल नहीं
हर चीज के अच्छे और बुरे परिणाम होते हैं। सेब के भी हैं, जैसे इसका अधिक सेवन कई लोगों में एलर्जी का कारण बनता है, शरीर की चर्बी बढ़ सकती है और फाइबर की अधिक मात्रा होने के कारण पेट में गैस, दर्द तथा ऐंठन हो सकती है, साथ ही ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा भी रहता है, इसलिए सही मात्रा में सेब का सेवन लाभदायी है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X