फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Digital Detox: क्या आप भी 'सोशल मीडिया' की लत से परेशान हैं? तो जान लें 'डिजिटल डिटॉक्स' के ये तीन बड़े फायदे

Mon, 16 Jun 2025 12:38 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 16 Jun 2025 12:38 PM IST
सार

सोशल मीडिया की लत सिर्फ समय की बर्बादी नहीं, बल्कि हमारे ध्यान, प्रोडक्टिविटी और रिश्तों को भी नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रही है। ऐसे में आप डिजिटल डिटॉक्स करके इस परेशानी को दूर कर सकते हैं। आइए इस लेख में डिजिटल डिटॉक्स के कुछ प्रमुख फायदों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Health Tips Check 3 Amazing Benefits of Digital Detox if Addicted to Social Media
मोबाइल फोन अधिक इस्तेमाल - फोटो : Freepik

Benefits of Digital Detox: आज के आधुनिक दौर में सोशल मीडिया हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर), फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म्स ने जहां हमें दुनिया भर से जोड़ा है, वहीं सोशल मीडिया की लत ने दबे पांव हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डालना शुरू कर दिया है। लगातार स्क्रॉल करना, हर नोटिफिकेशन पर क्लिक करना, और सोशल मीडिया पर दूसरों की फोटो देखकर तुलना करने की आदत अब कई लोगों के लिए तनाव, चिंता और नींद की गंभीर कमी का कारण बन रही है।



यह सिर्फ समय की बर्बादी नहीं, बल्कि हमारे ध्यान, प्रोडक्टिविटी और रिश्तों को भी नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रही है। यदि आप भी सोशल मीडिया के इस जाल में फंसकर खुद को परेशान महसूस कर रहे हैं, तो 'डिजिटल डिटॉक्स' आपके लिए एक बेहतरीन और जरूरी समाधान हो सकता है। अब बहुत से लोगों के दिमाग में ये सवाल होता है कि आखिर डिडिटल डिटॉक्स होता क्या है?  डिजिटल डिटॉक्स यानी कुछ समय के लिए डिजिटल उपकरणों और सोशल मीडिया से दूरी बनाना। डिजिटल डिटॉक्स के कई बड़े फायदे होते हैं, ये जीवन में संतुलन और सुकून लाता है। आइए इस लेख में डिजिटल के कुछ प्रमुख फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Health Tips Check 3 Amazing Benefits of Digital Detox if Addicted to Social Media
mobile - फोटो : adobe stock

मानसिक शांति और तनाव में कमी
सोशल मीडिया पर लगातार समय बिताने से दिमाग हमेशा सूचनाओं के बोझ तले दबा रहता है। डिजिटल डिटॉक्स आपको इस शोर से मुक्ति दिलाता है। जब आप फोन और सोशल मीडिया से ब्रेक लेते हैं, तो दिमाग को आराम मिलता है, जिससे तनाव और चिंता कम होती है। एक अध्ययन के अनुसार, जो लोग सप्ताह में कुछ घंटे भी डिजिटल डिटॉक्स करते हैं, वे ज्यादा खुश और संतुष्ट महसूस करते हैं। इस दौरान किताब पढ़ना, ध्यान करना, या प्रकृति के साथ समय बिताना मानसिक शांति को बढ़ाता है।


ये भी पढ़ें- PCOS Tips: पीसीओएस से जूझ रही हैं? ये चार डाइट टिप्स हार्मोनल संतुलन में करेंगे मदद
 
Health Tips Check 3 Amazing Benefits of Digital Detox if Addicted to Social Media
मोबाइल फोन अधिक इस्तेमाल - फोटो : Freepik

बेहतर नींद और प्रोडक्टिवीटी
सोशल मीडिया की लत की वजह से अक्सर लोग देर रात तक स्क्रीन पर समय बिताते हैं, जिसकी वजह से नींद प्रभावित होती है। स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी मेलाटोनिन हार्मोन को कम करती है, जो नींद के लिए बहुत जरूरी है। डिजिटल डिटॉक्स के जरिए आप सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम कर सकते हैं, जिससे नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है। साथ ही, दिन में सोशल मीडिया पर बर्बाद होने वाला समय बचता है, जिसे आप अपने काम, शौक, या परिवार के साथ बिता सकते हैं।
 

ये भी पढ़ें- Health Alert: बेवजह उदास हो जाते हैं आप, अक्सर बनी रहती है चिंता? जरूर जान लीजिए ये बातें वरना बढ़ सकती है दिक्कत
विज्ञापन
विज्ञापन
Health Tips Check 3 Amazing Benefits of Digital Detox if Addicted to Social Media
मोबाइल फोन अधिक इस्तेमाल - फोटो : Freepik

वास्तविक रिश्तों में सुधार
सोशल मीडिया हमें ऑनलाइन दुनिया से जोड़ता है, लेकिन वास्तविक रिश्तों से अक्सर दूर कर देता है। डिजिटल डिटॉक्स आपको अपने परिवार, दोस्तों, और खुद के साथ समय बिताने का मौका देता है। आमने-सामने की बातचीत, हंसी-मजाक, और साथ बिताए पल रिश्तों को मजबूत करते हैं। यह आपको ऑनलाइन तुलना की उस दौड़ से भी बचाता है, जो आत्मविश्वास को प्रभावित करती है।


ये भी पढ़ें- Heatwave: आंखों के लिए बहुत खतरनाक है बढ़ती गर्मी और धूप, जा सकती है रोशनी; कैसे रहें सुरक्षित?
 
विज्ञापन
Health Tips Check 3 Amazing Benefits of Digital Detox if Addicted to Social Media
mobile - फोटो : adobe stock

डिजिटल डिटॉक्स शुरू करना आसान है। शुरुआत में कुछ घंटों के लिए फोन को साइलेंट मोड पर रखें, नोटिफिकेशन बंद करें, या दिन में एक निश्चित समय सोशल मीडिया के लिए तय करें। धीरे-धीरे इस समय को कम करते जाएं। सप्ताह में एक दिन पूरी तरह डिजिटल-मुक्त रहने की कोशिश करें। यह छोटे-छोटे कदम आपको सोशल मीडिया की लत से मुक्ति दिलाने में कारगर साबित हो सकते हैं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed