डॉ. विजयंत कुमार सचान
गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जन
Medically Reviewed by Dr. Vijayant Kumar Sachan
हमारे आसपास कई ऐसी बीमारियां मौजूद हैं, जो हमें पलक झपकते ही अपना शिकार बना लेती हैं। लेकिन कई ऐसी बीमारियां भी हैं जो धीरे-धीरे करके हमारे शरीर पर हमला करती रहती हैं, लेकिन हम उन्हें पहचान नहीं पाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि इन समस्याओं को समय रहते पहचाना जाए, इनके लक्षणों को जाना जाए और इन पर ध्यान देकर डॉक्टर से तुरंत संपर्क किया जाए, ताकि डॉक्टर दवाओं की मदद से आपको फिर से स्वस्थ कर पाए। जैसे- कैंसर। ये हम सभी जानते है कि कैंसर कई तरीके के होते हैं और अगर समय रहते इनके बारे में पता चल जाए तो इनका इलाज करके मरीज फिर से स्वस्थ हो सकता है। तो चलिए आज हम आपको कैंसर के शुरुआती लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।