Tips to Reduce Period Pain: मासिक धर्म का दर्द, जिसे डिसमेनोरिया भी कहा जाता है, दुनिया भर की लाखों महिलाओं के लिए एक सामान्य अनुभव है। यह दर्द हल्के पेट दर्द से लेकर गंभीर ऐंठन तक हो सकता है, जो अक्सर पीठ के निचले हिस्से और जांघों तक फैल जाता है। कई महिलाओं के लिए, यह दर्द इतना कष्टदायक होता है कि यह उनकी दैनिक गतिविधियों, काम या स्कूल को भी प्रभावित कर सकता है। हालांकि पीरियड्स का दर्द गर्भाशय की मांसपेशियों के संकुचन से जुड़ा एक प्राकृतिक शारीरिक प्रक्रिया है।
Health Tips: पीरियड्स के दौरान दर्द कम करने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय, तुरंत मिलेगी राहत
Period Cramp Remedies: लाखों महिलाएं मासिक धर्म की समस्या से परेशान रहती हैं। यह अक्सर उनके दैनिक जीवन को प्रभावित करता है। अच्छी बात यह है कि इस दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए कुछ आसान और प्रभावी उपाय मौजूद हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्म सिकाई
पीरियड्स के दर्द से तुरंत राहत पाने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है गर्म सिकाई। यह मांसपेशियों को आराम देने का सबसे अच्छा तरीका है। असल में गर्माहट पेट और गर्भाशय की मांसपेशियों को ढीला करती है, जिससे ऐंठन और संकुचन कम होता है। साथ ही यह उस हिस्से में रक्त संचार को भी बढ़ाती है, जिससे दर्द कम होता है।
इसका इस्तेमाल करने के लिए आप गर्म पानी की बोतल, हीटिंग पैड, या एक गर्म तौलिए को पेट के निचले हिस्से और पीठ के निचले हिस्से पर रख सकती हैं। इसके अलावा, गुनगुने पानी से नहाना या शॉवर के नीचे कुछ देर खड़े रहना भी बेहद फायदेमंद होता है। गर्म पानी का भाप और गर्माहट भी शरीर को तुरंत आराम पहुंचा सकती है और मांसपेशियों के तनाव को कम करके दर्द से राहत दिला सकती है।
हल्की एक्सरसाइज और योग
पीरियड्स के दर्द में एक्सरसाइज करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन ये आपके दर्द को कम करने के लिए बहुत प्रभावी हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि व्यायाम करने से शरीर में एंडोर्फिन नामक प्राकृतिक दर्द निवारक रसायन निकलते हैं, जो रक्त संचार को बेहतर बनाते हैं और मांसपेशियों के तनाव को कम करते हैं।
इस दौरान बहुत ज्यादा कठिन व्यायाम करने से बचें। इसके बजाय, आप हल्की सैर कर सकती हैं, स्ट्रेचिंग कर सकती हैं, या कुछ खास योगासन जैसे 'चाइल्ड पोज', 'कैट-काउ स्ट्रेच', या 'बद्ध कोणासन' कर सकती हैं। ये योगासन पेल्विक क्षेत्र की मांसपेशियों को आराम पहुंचाते हैं और ऐंठन को कम करते हैं। नियमित रूप से योग और हल्की कसरत करने से न सिर्फ दर्द कम होता है, बल्कि आपका मूड भी बेहतर होता है।
ये भी पढ़ें- Health Tips: शादी से पहले दूल्हे-दुल्हन को जरूर कराने चाहिए ये चार मेडिकल टेस्ट, मजबूत रहेगा रिश्ता
हर्बल चाय पीएं
सही खान-पान और कुछ हर्बल पेय पीरियड्स के दर्द को कम करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। हर्बल चाय इसमें काफी मददगार होती है। जैसे, अदरक की चाय में मौजूद शक्तिशाली एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। वहीं, कैमोमाइल चाय मांसपेशियों को आराम देती है, जिससे ऐंठन कम हो जाता है।
इसके अलावा, पुदीने की चाय पाचन संबंधी समस्याओं जैसे सूजन और गैस को कम करने में सहायक होते हैं, जो अक्सर दर्द को और बढ़ा देती हैं। इन हर्बल चायों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर आप अच्छा महसूस कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Diabetes: डायबिटीज में जरा सा घाव भी क्यों बन जाता है बड़ा खतरा? डॉक्टर से जानिए कैसे रुक जाता है शरीर में हीलिंग सिस्टम
खान पान में बदलाव
पीरियड्स के दर्द को कम करने में कुछ खास खाद्य पदार्थ भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अपनी डाइट में मैग्नीशियम से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करें, जैसे कि डार्क चॉकलेट, विभिन्न प्रकार के नट्स, बीज और हरी पत्तेदार सब्जियां (जैसे पालक)। ये मांसपेशियों को आराम देने में बेहद सहायक होते हैं।
इसके अलावा, ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त भोजन भी फायदेमंद होते है, अलसी के बीज और अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करते हैं। साथ ही, पर्याप्त पानी पिएं क्योंकि इससे मांसपेशियों में ऐंठन से भी राहत मिलती है।