फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: गले लगाने से शरीर में कौन-सा हार्मोन रिलीज होता है, क्यों होता है अपनेपन का एहसास?

Sat, 11 Oct 2025 05:10 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 11 Oct 2025 05:10 PM IST
सार

किसी भी अपने को गले लगाना एक बेहद अपनापन और प्यारा एहसास होता है। दिलचस्प बात यह है कि गले लगाते समय हमारे शरीर में कई सकारात्मक बदलाव होता है, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को मालूम है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Health Tips: Hugging Releases This Hormone Creates a Feeling of Belonging
गले लगाना - फोटो : Amar Ujala

Hormone Release From Hugging: गले लगाना हमारे समाज में किसी के प्रति स्नेह या प्रेम जाहिर करने का सबसे अच्छा तरीका है। जब भी हम किसी को अपने गले लगाते हैं तो हमें बहुत अच्छा महसूस होता है। झप्पी देने से हमारे शरीर कई तरह के बदलाव होते हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को मालूम है। दिखने में यह छोटी सी गतिविधि न सिर्फ हमारी भावनाओं को व्यक्त करता है, बल्कि यह आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी एक शक्तिशाली दवा का काम करता है।



जब हम किसी अपने को प्यार से गले लगाते हैं, तो हमारे शरीर से तुरंत ऑक्सीटोसिन नामक एक खास हार्मोन रिलीज होता है। इसे 'कडल हार्मोन' या 'लव हार्मोन' भी कहा जाता है। यह हार्मोन सीधे हमारे मस्तिष्क के उन हिस्सों पर काम करता है जो विश्वास, बंधन और जुड़ाव की भावनाओं को नियंत्रित करते हैं, जिससे हमें तुरंत सुरक्षा और अपनेपन का गहरा एहसास होता है।

ऑक्सीटोसिन हार्मोन तनाव वाले हार्मोन (कोर्टिसोल) के लेवल को कम करता है, जिससे मन शांत होता है और ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। इतना ही नहीं यह हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में सहायक होता है। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं कि जब हम गले लगते हैं तो हमारे शरीर में क्या-क्या बदलाव होते हैं।

Health Tips: Hugging Releases This Hormone Creates a Feeling of Belonging
गले लगाना - फोटो : Adobe Stock

अपनेपन का हार्मोन
गले लगने के दौरान रिलीज होने वाला ऑक्सीटोसिन प्यार और विश्वास की भावना को बढ़ावा देता है। यह हार्मोन सामाजिक बंधन को मजबूत करने के लिए जिम्मेदार होता है। यह तुरंत चिंता और भय को कम करता है। यही कारण है कि किसी मुश्किल समय में एक प्यारी सी झप्पी आपको तुरंत आराम और सुरक्षा की भावना देती है। यह हमें भावनात्मक रूप से दूसरे व्यक्ति से जोड़ता है।


ये भी पढ़ें - जानलेवा कफ सीरप और भ्रष्ट व्यवस्था: नियमों को ताक पर रखकर दवा कंपनियों के लिए सिस्टम कैसे खोलता है दरवाजे
Health Tips: Hugging Releases This Hormone Creates a Feeling of Belonging
गले लगाना - फोटो : Adobe Stock

तनाव कम होता है
ऑक्सीटोसिन का एक सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह तनाव हार्मोन कोर्टिसोल के उत्पादन को कम करता है। लंबे समय तक कोर्टिसोल का लेवल बढ़ा रहने से हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। गले लगाने से यह तनाव कम होता है, जिससे दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है, और हृदय का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।


ये भी पढ़ें- Kidney Stone Risk: डाइट में मौजूद ये चीजें बढ़ा देती हैं किडनी स्टोन के जोखिम, आज से ही बरतें ये सावधानियां
विज्ञापन
विज्ञापन
Health Tips: Hugging Releases This Hormone Creates a Feeling of Belonging
गले लगाना - फोटो : Adobe Stock

इम्यूनिटी को मिलता है बढ़ावा
गले लगने से आपकी इम्यूनिटी पर अप्रत्यक्ष रूप से सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कई वैज्ञानिक शोधों से पता चला है कि बार-बार गले मिलने से तनाव कम होता है, और तनाव कम होने से आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर ढंग से काम कर पाती है।

तनावग्रस्त रहने पर इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और आप जल्दी बीमार पड़ते हैं, वहीं ऑक्सीटोसिन के बढ़ने से यह प्रभाव पलट जाता है, जिससे आप संक्रमणों के प्रति कम संवेदनशील हो जाते हैं।

विज्ञापन
Health Tips: Hugging Releases This Hormone Creates a Feeling of Belonging
गले लगाना - फोटो : Adobe Stock
रोजाना लें जादू की झप्पी
कुछ स्टडी इस बात की पुष्टि करते हैं कि गले लगाना भावनात्मक और शारीरिक दोनों तरह से स्वास्थ्य लाभ देता है। चाहे वह आपका पार्टनर हो, दोस्त हो या परिवार का सदस्य, रोजाना एक अच्छी, 20 सेकंड तक चलने वाली झप्पी लेने से आपका मूड तो सुधरता है, साथ ही आपका शरीर भी तनाव मुक्त और रोग मुक्त रहने के लिए बेहतर ढंग से तैयार होगा।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed